Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अमरकंटक पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा के उद्गम स्थल पर जाकर की पूजा-अर्चना

सीएम शिवराज ने कहा कि नशा मुक्ति के लिए मध्यप्रदेश सरकार का संकल्पित है। इसके लिए सरकार के प्रयास रंग ला रहे हैं।

cm shivraj singh chouhan (2)

एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को महावीर जयंती के अवसर पर अनूपपुर जिले में स्थित अमरकंटक में ‘विद्यासागर दया पुरस्कार’ वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गौ शालाओं का सफल संचालन करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं गौ सेवकों को सम्मानित किया।

अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज महावीर जयंती है। भगवान महावीर स्वामी ने सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह और ब्रह्मचार्य का मंत्र जो उन्होंने हमें दिया है, भौतिकता की अग्नि में दग्ध विश्व मानवता को शाश्वत शांति के पथ का दिग्दर्शन यही मंत्र करा सकता है। इसके आगे सीएम शिवराज ने कहा कि जो दूसरों को जीते वह वीर, लेकिन जो अपने आपको जीत ले वह महावीर और अपने आपको जीतने के लिए जितेंद्रीय बनना पड़ता है।इसलिए जो जितेंद्रीय वह जिन, और जो जिन वहीं जैन है। उन्होंने कहा- सभी सुखी हों, सभी निरोगी हों, सभी का मंगल और कल्याण हो।

पशुओं के लिए एंबुलेंस की सुविधा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार पशुओं के कल्याण के लिए भी कई योजनाएं संचालित कर रही है। अभी तक सिर्फ नागरिकों के तत्काल इलाज के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था थी, लेकिन अब गौ माता या अन्य मूक पशुओं के बीमार होने पर एंबुलेंस चलाने का फैसला किया है। एंबुलेंस में डॉक्टर और कंपाउंडर भी रहेंगे।

शराब के अहाते बंद किए

सीएम शिवराज ने कहा कि नशा मुक्ति के लिए मध्यप्रदेश सरकार का संकल्पित है। इसके लिए सरकार के प्रयास रंग ला रहे हैं। हमारी सरकार ने नई आबकारी नीति हाल ही में एक अप्रैल से लागू की है। मध्य प्रदेश में सभी शराब के अहाते बंद कर दिए गए हैं। प्रदेश में बार का संचालन भी प्रतिबंधित किया गया है। सामाजिक सहभागिता से मध्यप्रदेश नशा मुक्ति की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मानव कल्याण के लिए समर्पित है आचार्य का जीवन

शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि अमरकंटक में आचार्य विद्यासागर महाराज के दर्शन और सानिध्य का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आचार्य के आशीर्वाद से मानव कल्याण और जीवों की सेवा के संकल्प सिद्ध हो रहे हैं। आपका पुण्य आशीर्वाद सर्वदा ऐसे ही प्राप्त होता रहे, यही कामना करता हूं।

मां नर्मदा की पूजा अर्चना की

अमरकंटक पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने आज मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर जाकर पूजा-अर्चना भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश की प्राणदायिनी, ऋषियों की तपोभूमि, मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में मां नर्मदा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital