Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सीएम शिवराज सिंह चौहान जो घोषणा करते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं- भोपाल में बोले केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

Bhopal: उक्त बातें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सोमवार को महाराणा प्रताप जयंती समारोह में अपने संबोधन के दौरान कही.

Narendra Singh And Shivraj Singh Chouhan

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और शिवराज सिंह चौहान

Bhopal: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान को लेकर कहा कि आपने बहुत से मुख्यमंत्री देखे होंगे लेकिन शिवराज सिंह चौहान उनसे अलग हैं. मुख्यमंत्री चौहान ने कभी भी घोषणा करने में कंजूसी नहीं की. इतिहास गवाह है कई मुख्यमंत्रियों ने घोषणा की, लेकिन उनमें से 10 प्रतिशत भी पूरी नहीं हो पाती थी. वहीं, शिवराज ने 100 घोषणाएं की, उनमें से 95 पूरी कीं. उक्त बातें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सोमवार को महाराणा प्रताप जयंती समारोह में अपने संबोधन के दौरान कही.

आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से समाज के लोग जुटे. मुख्यमंत्री ने कहा, पहले देश के लिए बलिदान की जरूरत थी, आज देश को जीने की जरूरत है. वीर योद्धा महाराणा प्रताप के दिन मध्यप्रदेश सरकार ने छुट्टी घोषित की, तो कोई उपकार नहीं किया. ऋण उतारने का काम किया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है. अमेरिका के राष्ट्रपति ऑटोग्राफ मांगते हैं. दूसरे देशों के राजनेता सम्मान करते हैं, लेकिन कई षड्यंत्रकारी इस देश और सनातान संस्कृति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. पिछले दिनों ऐसा संगठन पकड़ा गया, जो लव जिहाद, बाद में धर्मांतरण और फिर आतंकवाद की ओर ले जाने का काम करता था, सभी पकड़ लिए गए. जेएमबी के आतंकीवादी पकड़े गए. राणा प्रताप को प्रणाम कर संकल्प लेता हूं कि ऐसे लोग किसी भी कीमत पर छोड़े नहीं जाएंगे. हम केवल आतंकवाद के खिलाफ हैं. आतंकवादियों से लड़ना, उनको समाप्त करना, यह हमारा धर्म है. हम ऐसी सारी व्यवस्थाएं बनाएंगे.

पाठ्यक्रम में जुड़ेगी महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ने घोषणा करते हुए कहा- महाराणा प्रताप को आने वाली पीढ़ियां पढ़ पाएं, इसलिए पाठ्य पुस्तकों में वीरताओं की कहानियां पढ़ाई जाएंगी. भोपाल में महाराणा प्रताप, चेतक और उनके सहयोगियों का भव्य स्मारक बनाया जाएगा. सभी के जीवन-दर्शन को चित्रित किया जाएगा.

मान, सम्मान और शान कभी कम नहीं होने दूंगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हल्दी घाटी की पवित्र माटी आज भी परम प्रतापी महाराणा प्रताप जी की गौरव गाथा बताती है. मैं इस माटी को माथे से लगाकर यह वचन देता हूं कि इसका मान, सम्मान और शान कभी कम नहीं होने दूंगा. उन्होंने महारानी पद्मावती के बारे में बात करते हुए कहा कि भारत के शौर्य की प्रतीक वीर राजमाता जिन्होंने स्वाभिमान और स्वधर्म की रक्षा के लिए अग्नि की लपटों में अपने आपको समर्पित कर दिया और एक ऐसा इतिहास रचा जिसकी दुनिया में कोई मिसाल नहीं मिलती, उनके चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम और नमन करता हूँ.

महारानी पद्मावती की प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल की मनुआभान टेकरी पर महारानी पद्मावती की प्रतिमा का अनावरण भी किया. उन्होंने कहा कि मैं प्रफुल्लित हूँ कि आज एक संकल्प पूरा हुआ है. मनुआभान की टेकरी को हम राजमाता महारानी पद्मावती के स्मारक के रूप में विकसित कर रहे हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरणा लें.

इसे भी पढ़ें: Ayodhya: पूजा-पाठ के साथ ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के स्थाई कार्यालय का हुआ शुभारंभ, जनवरी में भव्य मंदिर में विराजमान होंगे रामलला

महाराणा प्रताप के वंशज रहे उपस्थित

जयंती के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के वंशज महाराज कुमार डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ भी उपस्थित रहे. लक्ष्यराज सिंह अपने साथ मेवाड़ की मिट्टी लेकर आए जिसे उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेंट किया. इस मिट्टी को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये माटी महाराणा प्रताप के शौर्य की याद दिलाएगी, कहेगी- सही दिशा में काम करें.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital