Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

CM शिवराज सिंह चौहान ने बहनों को दी राखी की सौगात, बहनों के खाते में डाले 1000-1000 रुपए

Rewa: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में महिलाओं को सशक्त करने के लिए कई फैसले लिए गए हैं.

Shivraj-singh-chouhan

शिवराज सिंह चौहान (फोटो फाइल)

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

Rewa: मध्य प्रदेश में गुरुवार को एक बार फिर इतिहास रचा गया. प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख लाड़ली बहनों के बैंक खाते में 1000-1000 रुपए की राशि पहुंची. रीवा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वे बहनों की रक्षाबंधन को खास बनाने वाले हैं. सभवतः रक्षाबंधन के एक दिन पहले कोई बड़ा ऐलान करके बहनों को बड़ा उपहार दे सकते हैं.

₹1209 करोड़ राशि अंतरित की

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ अंतर्गत 1.25 करोड़ से अधिक बहनों को तीसरी किस्त के ₹1209 करोड़ का अंतरण किया.

कई विकास कार्यों की दी सौगात

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा में आयोजित राज्य स्तरीय लाड़ली बहना सम्मेलन में विकास पर्व के अंतर्गत ₹161.35 करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया. मुख्यमंत्री ने जिलेवासियों को विभिन्न सौगातें दीं.

बहनों का हो रहा सशक्तिकरण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में महिलाओं को सशक्त करने के लिए कई फैसले लिए गए हैं. लाडली बहन योजना के तहत हर महीने ₹1000 दिए जा रहे हैं. बेटियों के सशक्तिकरण के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की गई है. छात्राओं को फ्री में शिक्षा दी जा रही है. स्थानीय निकाय के चुनाव में आधी सीटों पर बहनें चुनाव लड़ रही हैं. वे सशक्त हो रही हैं. समाज में उनका मान-सम्मान बढ़ रहा है.

बहनों से बात करेंगे सीएम भाई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राखी से पहले 27 अगस्त को वह लाडली बहनों से टीवी के जरिए बात करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान में आपको एक और उपहार दूंगा. हालांकि वह उपहार क्या होगा? मुख्यमंत्री ने इसका कोई खुलासा नहीं किया.

आयोजित हुई जनदर्शन यात्रा

रीवा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहर में जन दर्शन यात्रा भी की. कालेज चौराहा से शिल्पी प्लजा तक जनदर्शन मेगा रोड शो के दौरान लोगों में भारी उत्साह रहा. जनदर्शन के दौरान अस्पताल चौराहे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगोंं पर पुष्प वर्षा की.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital