Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘UP में का बा’ पर सीएम योगी का जवाब- ‘यूपी में बाबा बा न…’ इशारों-इशारों में अखिलेश पर कसा तंज

UP Assembly: विधानसभा में सीएम योगी ने तल्ख तेवर में कहा कि अतीक अहमद को सांसद और विधायक किस पार्टी ने बनाया. समाजवादी पार्टी चोरी और सीनाजोरी न करे.

cm yogi

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

CM Yogi Adityanath: यूपी विधानसभा में शनिवार को उमेश पाल हत्याकांड को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष आमने-सामने आ गए. सपा ने इस हत्याकांड को लेकर सवाल उठाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है, सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए. इसके बाद सदन में सीएम योगी ने जवाब देना शुरू किया तो विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया. इस दौरान सीएम योगी ने प्रयागराज शूटआउट पर बोलते हुए सपा पर जमकर निशाना साधा. वहीं उन्होंने नेहा सिंह राठौर के गीत ‘यूपी में का बा’ को लेकर मचे बवाल के बीच कहा, “यूपी में बाबा बा न…”

‘यूपी में का बा’ पर क्या बोले सीएम योगी

सदन में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा, “लोग कहते हैं कि का बा उत्तर प्रदेश में? अरे बाबा बा न…कुछ नहीं तो हम तो हैं… उससे भी परेशान हैं.” उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि परेशानी तो हम व्यक्ति की समझी जा सकती है.

कानपुर देहात के मड़ौली कांड की घटना को लेकर बीते दिनों नेहा सिंह राठौर ने ‘यूपी में का बा-2’ गाया था जिस पर उन्हें पुलिस ने नोटिस देकर सात दिनों के भीतर जवाब मांगा था. वहीं इस नोटिस के बाद अखिलेश यादव नेहा सिंह राठौर के समर्थन में आ गए. नेहा के अंदाज में ही अखिलेश ने ट्वीट करते हुए सरकार पर निशाना साधा था. इसके अलावा अखिलेश यादव ने गुरुवार को विधानसभा के अंदर भी इस मुद्दे को उठाया था. वहीं खुद नेहा ने इस मामले पर कहा कि जब सवाल सरकार से नहीं पूछे जाएंगे तो किससे पूछे जाएंगे.

ये भी पढ़ें: UP: “शर्म तो तुम्हें करनी चाहिए, जो अपने बाप का सम्मान नहीं कर सके…” जब सदन में अखिलेश पर गुस्से में लाल हुए CM योगी

अखिलेश यादव पर जमकर साधा निशाना

विधानसभा में सीएम योगी ने तल्ख तेवर में कहा, “अतीक अहमद को सांसद और विधायक किस पार्टी ने बनाया. समाजवादी पार्टी चोरी और सीनाजोरी न करे. सपा की रग-रग में माफिया बसा है. हम माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे.” वहीं अखिलेश यादव ने चिन्मयानंद का जिक्र कर सवाल पूछा तो सीएम योगी ने भड़कते हुए कहा, “शर्म तो तुम्हें आनी चाहिए, अपने बाप का सम्मान नहीं कर पाए.”

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital