Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मंदिर वहीं बन रहा जहां गुंबद था… राहुल गांधी के आरोपों पर बोले सीएम योगी- उनको इवेंट करने से किसने रोका?

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि राहुल गांधी स्वयं 2004 से सांसद हैं उनको यह इवेंट करने से किसने रोका था.

CM Yogi Adityanath on Sanjay Raut

सीएम योगी आदित्यनाथ.

CM Yogi Adityanath on Sanjay Raut: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी. इसको लेकर पूरे देश का माहौल राममय हो चुका है. इस बीच राम मंदिर को लेकर विपक्ष सवाल भी खड़े कर रहा है. कभी शंकराचार्य को नहीं बुलाने पर सरकार की आलोचना हो रही है तो कभी अधूरे मंदिर के उद्घाटन को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया जा रहा है. सोमवार को शिवसेना सांसद उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा राम मंदिर को ठीक उसी जगह नहीं बना रही जहां उसे होना चाहिए. रामलला की असल जन्मभूमि बाबरी का गुंबद हुआ करता था.

यह भी पढ़ेंः सीएम नीतीश का गरीबों को बड़ा तोहफा, 94 लाख परिवारों को 2 लाख रुपए देगी सरकार

उद्धव ठाकरे के आरोपों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मंदिर ठीक उसी जगह पर बन रहा है. संजय राउत और उद्धव ठाकरे तो स्वयं दर्शन करने आ चुके हैं. सीएम ने कहा कि जब ये दोनों अयोध्या आए थे तब यह अमूल्य सुझाव क्यों नहीं दिया गया? योगी ने कहा कि अंगूर खट्टे हैं ऐसे में यह बात तो कोई भी बोल सकता है.

राहुल गांधी को पाॅलिटिकल इवेंट करने से किसने रोका

सीएम ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि हमारी पूरी लड़ाई इस बात पर रही है कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे. ऐसे में अब मंदिर वहीं बन रहा है. विपक्ष द्वारा राम मंदिर के उद्घाटन समारोह को पाॅलिटिकल इवेंट बताए जाने पर सीएम योगी ने कहा कि देश में 1947 के बाद से एक पार्टी की सरकार लंबे समय तक रही. इनको किसने रोका था पाॅलिटिकल इवेंट करने से.

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड की नदियों के जल से होगा रामलला का अभिषेक, CM धामी ने भजन गाकर रवाना की कलश यात्रा

राहुल गांधी संविधान को अपमानित करने वाला इवेंट करते हैं

सीएम योगी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे 2004 से सांसद हैं और पीछे से सरकार चलाते आए हैं. उन्होंने पूछा कि राहुल जी ने ऐसा इवेंट क्यों नहीं कर लिया. उनको यह कार्य करने से किसने रोका था. सीएम योगी ने तंज कसते हुए कहा वे इवेंट करते हैं लेकिन संविधान को अपमानित करने वाले. उन्होंने तो संसद में कागज फाड़ने का इवेंट किया था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital