Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, कहा- ड्रग माफियाओं को मिटाने के लिए यूपी से भेजूंगा बुलडोजर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लुधियाना और आनंदपुर साहिब में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि पंजाब ‘भूमि, ड्रग और रेत माफियाओं का अड्डा’ बन गया है.

CM Yogi

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो-सोशल मीडिया)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंजाब के लोगों से एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने को कहा है. उन्होंने लुधियाना से भाजपा उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू और आनंदपुर साहिब से भाजपा उम्मीदवार सुभाष शर्मा का समर्थन किया है.

इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि पंजाब ‘भूमि, ड्रग और रेत माफियाओं का अड्डा’ बन गया है. एक बार जब वे संसद में पहुंच जाएंगे तो वह भाजपा उम्मीदवारों रवनीत सिंह बिट्टू और सुभाष शर्मा के साथ उत्तर प्रदेश के बुलडोजर भेजकर इसे कुचल देंगे.

भाजपा पंजाब में आयी तो माफियाओं का सफाया कर देगे

उन्होंने कहा कि पंजाब की पवित्र भूमि को आप सरकार और पिछली कांग्रेस सरकार ने अपवित्र कर दिया है. कांग्रेस और आप पंजाब के लोगों की भावनाओं को नहीं समझते. इन सरकारों की उदासीनता के कारण ही राज्य भू-माफिया, ड्रग माफिया और रेत माफिया का अड्डा बन गया है. इन माफियाओं को कुचलना होगा और इसके लिए लुधियाना और आनंदपुर साहिब के लोगों को वोट देकर भाजपा उम्मीदवारों को चुनना होगा. मैं यूपी से बुलडोजर भेजूंगा.

उन्होंने कहा कि माफियाओं को कुचलने के लिए बिट्टू और शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है. अगर भाजपा पंजाब में अगली सरकार बनाती है, तो वह 48 घंटे के भीतर माफियाओं का सफाया कर देगी.

उन्होंने कहा कि 2017 से पहले माफिया उत्तर प्रदेश में समानांतर सरकार चलाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें कोई नहीं ढूंढ सकता. उत्तर प्रदेश में कोई गैंगस्टर नहीं है. कोई कर्फ्यू या दंगा नहीं है. यूपी में सब ठीक है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital