Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

वाराणसी: CM योगी ने देव दीपावली की तैयारियों का लिया जायजा, अफसरों को दिया ये निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देव दीपावली की तैयारियों का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वाराणसी का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने देव दीपावली की तैयारियों का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस सभागार में आला अधिकारियों के साथ बैठक की और तैयारियों पर डिटेल में जानकारी ली और जरूरी दिशा निर्देश दिए. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आगामी 17 नवंबर से एक महीने तक वाराणसी में आयोजित होने वाले “काशी-तमिल संगमम” की तैयारियों की समीक्षा की. इसके बाद उन्होंने ‘नमो घाट’ से गंगा में रोरो पर सवार होकर देव दीपावली को लेकर की गयी सजावट का जायजा लिया.

काशी तमिल समागम से वर्चुअली जुडेंगे पीएम मोदी

काशी-तमिल संगमम” कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 नवंबर को वर्चुअल जुड़ेंगे. ऐसे में इसकी भी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं. सर्किट हाउस में बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘काशी-तमिल संगम’ की सभी तैयारियों के लिए उच्चस्तरीय व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए. उन्होंने कहा, “तमिल भाषा का उद्गम भगवान शिव से ही हुआ है, इसलिए काशी से अच्छा इस कार्यक्रम के लिए कोई दूसरा स्थान नहीं हो सकता. कार्यक्रम के दौरान आने वाले डेलिगेशन सदस्यों का स्वागत पहले दिन डमरू दल द्वारा, तो दूसरे दिन वैदिक मंत्र उच्चारण से किया जाए.”

देव दीपावली पर एनडीआरएफ को अलर्ट रहने के दिये निर्देश
मुख्यमंत्री ने देव दीपावली पर्व पर यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने तथा जनसामान्य को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने देने पर विशेष जोर देते हुए छुट्टा एवं घुमंतू पशुओं को नियंत्रित किये जाने का निर्देश दिया. मणिकर्णिका घाट पर स्वच्छता की कमी होने पर मुख्यमंत्री ने समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के साथ ही शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए निर्देशित किया. उन्होंने नशे की हालत में नौका संचालन न किए जाने की हिदायत देते हुए NDRF एवं जल पुलिस के लोगों को पूरी तरह एक्टिव रहने का निर्देश दिया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों की ड्यूटी को लेकर भी निर्देश दिए. उन्होंने साफ कहा कि देव दीपावली के दौरान पुलिस वालों की विशेष काउंसलिंग की जाए. ताकि, ड्यूटी के दौरान उनका जन-सामान्य के प्रति व्यवहार अच्छा रहे. कार्यक्रम के लिए जरूरी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था भी करने के निर्देश दिए. इस बात पर भी जोर दिया गया कि वाराणसी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है. लिहाजा, पूरी दुनिया की निगाह यहां के कार्यक्रमों पर रहेगी. ऐसे में कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital