Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: रात का वक्त और कड़ाके की ठंड… लोगों का हाल जानने गोरखपुर रैन बसेरों में पहुंचे सीएम योगी

Gorakhpur:  सीएम योगी ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री के साथ एक विधायक भी हूं तो इस नाते रैन बसेरों और ठंड से बचाव का हाल जानने के लिए निकले हैं. 

कम्बल आदि का वितरण करते सीएम योगी आदित्यनाथ

Gorakhpur: कड़ाके की ठंड के बावजूद शनिवार की रात को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) गोरखपुर की सड़कों पर निकले और अचानक तीन रैन बसेरों का निरीक्षण किया. इस मौके पर उन्होंने रैन बसेरों का हाल जाना और लोगों से उनकी जरूरतों के बारे में पूछा. साथ ही योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि हर जरूरतमंद को रैन बसेरों में अच्छी सुविधा दी जाए और उनको गर्म कपड़े मुहैया कराए जाएं. उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि, इसे प्राथमिकता पर लेते हुए यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी रैन बसेरों में पर्याप्त संख्या में बिस्तर व कंबल का इंतजाम हो. साथ ही साफ सफाई का भी पूरा ख्याल रखने को कहा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराए जाने की बात कही.

शनिवार की रात में सीएम योगी ने रेलवे स्टेशन के पास, कचहरी बस स्टेशन के पास तथा झूलेलाल मंदिर के पास बने रैन बसेरों का निरीक्षण किया और वहां ठहरे लोगों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली. इस मौके पर उन्होंने जरुरतमंदों को कम्बल और भोजन भी वितरित किए. सीएम योगी ने रैन बसेरों में ठहरे सभी लोगों से संवाद किया और शहर आने का प्रयोजन जानने के साथ ही उनसे उनकी समस्या के बारे में भी पूछा. तो वहीं रैन बसेरे में मौजूद लोगों ने व्यवस्था को लेकर संतोष जताया. तो वहीं सीएम ने रैन बसेरों के बाहर जरूरतमंद लोगों में कंबल व भोजन वितरित किए. साथ ही उनसे राशन कार्ड, आवास आदि योजनाओं के लाभ के बारे में पूछा. उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैम्प लगाकर हर जरूरतमंद को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जाए. इसी के साथ ही तमाम स्थानों पर अलाव जलवाने के भी निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें– Ayodhya Ram Mandir: “कुछ शक्तियां मुस्लिमों को नीचा…”, राम मंदिर पर बोले महमूद मदनी, लोकसभा चुनाव पर ये प्रस्ताव पास

मैं तो विधायक हूं

रैन बसेरों का निरीक्षण करने के दौरान सीएम योगी ने कहा कि, मैं मुख्यमंत्री के साथ एक विधायक भी हूं तो इस नाते रैन बसेरों और ठंड से बचाव का हाल जानने के लिए निकले है. उन्होंने कहा कि, पूरे प्रदेश में एक अभियान के तहत जनप्रतिनिधि भी कंबल और ऊनी वस्त्र वितरित कर रहे हैं. यह हमारी प्रतिबद्धता है और जिम्मेदारी भी. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रैन बसेरों में रहने वालों की हर समस्या के बारे में पूछा तो वहीं रैन बसेरों में ठहरे लोग भाव विह्वल दिखाई दिए. निरीक्षण के दौरान सांसद रविकिशन, विधायक विपिन सिंह, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव समेत प्रशासन, पुलिस व नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital