Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Chandrayaan-3 की लॉन्चिंग पर खुशी से झूम उठे सीएम योगी, ट्विटर पर शेयर किया वीडियो, लिखा-जय हिन्द

चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ कहते हैं, “अगर सब कुछ सामान्य रहा तो 23 अगस्त को शाम लगभग 5.47 बजे चंद्रमा पर उतरने की उम्मीद है.”

Chandrayaan-3

Chandrayaan-3

Chandrayan-3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO ने शुक्रवार, 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे भारत के तीसरे चंद्र मिशन, चंद्रयान 3 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया. इस मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ खुशी से झूम उठे. उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “जय हिंद”. चंद्रयान 3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च व्हीकल मार्क-3 रॉकेट पर लॉन्च किया गया .चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ कहते हैं, “अगर सब कुछ सामान्य रहा तो 23 अगस्त को शाम लगभग 5.47 बजे चंद्रमा पर उतरने की उम्मीद है.”

लॉन्चिंग से पहले भी सीएम योगी ने एक ट्वीट किया था. जिसमें उन्होंने चंद्रयान मिशन में लगे सभी वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी थी. अपने ट्वीट में योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “‘आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में अंतरिक्ष क्षेत्र में महाशक्ति बनने की ओर सतत अग्रसर ‘नए भारत’ के सामर्थ्य और हौसले की नई उड़ान ‘चंद्रयान-3’ को आज श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Chandrayaan 3 Launch: श्रीहरिकोटा से चांद का हाल जानने निकल पड़ा चंद्रयान-3, सुलझाएगा अंतरिक्ष की पहेली

चांद पर संसाधनों की खोज करेगा रोवर प्रज्ञान

चांद पर पहुंचने के बाद लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान सतह पर रासायनिक तत्वों और मिट्टी, पानी के कणों जैसे प्राकृतिक संसाधनों को देखेगा. यह अभियान चांद की बनावट को लेकर हमारी जानकारी में महत्वपूर्ण इज़ाफ़ा करेगा. पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी 3.84 लाख किलोमीटर है. चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर पहुंचने की संभावित तिथि 23 अगस्त है. यानि चंद्रयान-3 को चांद की यात्रा पूरी करने में 40 दिनों का समय लगेगा. बता दें कि इस बार चंद्रयान-3 के साथ ऑर्बिटर नहीं भेजा गया है, क्योंकि चंद्रयान-2 के साथ भेजा गया ऑर्बिटर अभी भी वहां काम कर रहा है. इस बार रॉकेट में लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान ही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital