Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Varanasi News: “अयोध्या धाम के साथ ही UAE में बना पहला हिंदु मंदिर…”, काशी में गरजे सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, आज काशी की धरती पर संत गुरु रविदास की 647वीं जयंती के कार्यक्रम के आयोजन पर प्रधानमंत्री मोदी का आगमन हुआ है. मैं इस अवसर पर उनका स्वागत करता हूं.

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ

Varanasi News: वाराणसी को ₹13,000 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न लोक-कल्याणकारी विकास परियोजनाओं की सौगात देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे हैं तो इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने संयुक्त अरब अमीरात में पहले हिंदू मंदिर का जिक्र किया और कहा कि, “अयोध्या धाम के साथ ही संयुक्त अरब अमीरात में पहला हिंदु मंदिर बना है. अब काशी की आभा वैश्विक मंच पर किस रूप में सांस्कृतिक रूप से बुलंद हो रही है, संयुक्त अरब अमीरात में बना हुआ मंदिर भी इसका एक नया उदाहरण है.” इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में संसद संस्कृत प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिया तो बच्चों के चेहरे खिले नजर आए.

तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी में संत रविदास की प्रतिमा का अनावरण किया. इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “आज काशी की धरती पर संत गुरु रविदास की 647वीं जयंती के कार्यक्रम के आयोजन पर प्रधानमंत्री मोदी का आगमन हुआ है. मैं इस अवसर पर उनका स्वागत करता हूं. इसी के साथ आगे सीएम योगी ने कहा कि, अभी प्रधानमंत्री के करकमलों से संत गुरु रविदास जी की प्रतिमा का अनावरण हुआ है. मैं रविदास के सभी भक्तों और अनुयायियों को इस अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.

ये भी पढ़ें-बसपा में टूट! आखिर क्यों पार्टी के बड़े नेता चुनाव से पहले छोड़ देते हैं मायावती का साथ? कांशीराम ने कही थी चौंकाने वाली बात

रात में ही सीएम के साथ फुलवरिया फ्लाईओवर पहुंचे पीएम

मालूम हो कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे, जहां वह शुक्रवार को कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करने वाले हैं. तो वहीं गुरुवार की रात में ही प्रधानमंत्री ने गुरुवार को देर रात ‘एक्स’ पर लिखा, ‘काशी पहुंचने पर (मैंने) शिवपुर-फुलवरिया-लहरतारा मार्ग का निरीक्षण किया. इस परियोजना का हाल में उद्घाटन किया गया और यह शहर के दक्षिणी हिस्से के लोगों के लिए काफी मददगार रहा है.”

बता दें कि 22 फरवरी की देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचे. यहां से त्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय मंत्री सहित वाराणसी के भाजपा पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया. इसके बाद पीएम का काफिला वाराणसी एयरपोर्ट के सड़क मार्ग से होते हुए बरेका गेस्ट हाउस पहुंचा.

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital