देश

शताब्दी समारोह में बोले सीएम योगी- भारत की मूल आत्मा को जाग्रत कर रही गीता प्रेस

Geetapress Gorakhpur: उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में गीत प्रेस शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया. इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भाग लिया. साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. इस दौरान सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि गीता प्रेस अपनी 100 सालों की शानदार यात्रा को लेकर आगे बढ़ा है, लेकिन पिछले 75 सालों में आज तक कोई प्रधानमंत्री गीता प्रेस में नहीं आया. आज भारत अपनी आस्था, संस्कृति के साथ विकास के मार्ग पर आगे चल रहा है.

सीएम ने आगे कहा कि, “भारत की संस्कृति को विश्व की तमाम संस्थाओं ने अपनी मान्यता दी है. उन्होंने कहा कि आज विश्वभर में भारत का नाम ऊंचा हो रहा है तो इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा हाथ है”.

‘गीता प्रेस भारत की मूल आत्मा को जाग्रत कर रही’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गीता प्रेस के शताब्दी समापन समारोह में कहा कि गीता प्रेस भारत की मूल आत्मा को जाग्रत करने का काम करती रही है. यह पहली बार है जब कोई प्रधानमंत्री गीता प्रेस आया है. उसे सम्मानित किया है. यह गीता प्रेस के साथ-साथ हर उस धरोहर का सम्मान है, जो भारत की विरासत को संभालने का काम करता है.

गोरखपुर का मतलब ही गीताप्रेस

सीएम योगी ने आगे कहा कि, “गोरखपुर का मतलब ही गीताप्रेस है. इस संस्था ने पूरे विश्वभर के लोगों के हाथों में भगवद्गीता पहुंचाई और उसी गीताप्रेस गोरखपुर को सम्मानित करना केवल इस संस्था का ही नहीं बल्कि समस्त गोरखपुर और हिंदू संस्कृति का सम्मान है. गीताप्रेस का सम्मान हमारी धरोहर का सम्मान है”.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

3 hours ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

3 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

3 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

3 hours ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

4 hours ago