Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गुजरात में बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 हजार करोड़ की Cocaine बरामद

गुजरात में एक और बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने 500 किलोग्राम कोकीन बरामद की है जिसकी कीमत 5,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

Cocaine

फाइल फोटो

गुजरात में एक और बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने 500 किलोग्राम कोकीन बरामद की है, जिसकी कीमत 5,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

अंकेश्वर से बरामद हुई कोकीन

बता दें कि Delhi Police और गुजरात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 5000 करोड़ की कोकीन बरामद की है. गुजरात के अंकेश्वर में अवकर ड्रग लिमिटेड कंपनी से ये 518 किलोग्राम कोकीन जब्त की गई है.

दिल्ली से बरामद हुई थी 7 हजार करोड़ की ड्रग्स

इससे पहले पुलिस ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के रमेश नगर से 200 किलो कोकीन बरामद की थी, जिसकी कीमत 2 हजार करोड़ रुपये बताई थी. वहीं एक अन्य ऑपरेशन के दौरान दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने 5 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की ड्र्ग्स जब्त की थी. बरामद ड्रग्स में 562 किलो कोकीन और 40 किलो थाईलैंड की मेरवाना ड्रग्स थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत करीब 5 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital