Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज, कॉकरोच जनता पार्टी ने दी चेतावनी

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने फिर से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई है.उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 13 जून तक इस्तीफा नहीं दिया गया तो देशभर में आंदोलन शुरू होगा.

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने फिर से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई है. उनका कहना है कि बार-बार परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ियों ने लाखों छात्रों का भविष्य बिगाड़ दिया है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में चेतावनी

पुणे में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिपके ने कहा कि अब युवा चुप नहीं बैठेंगे. उन्होंने साफ किया कि अगर 13 जून तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा.

नीट विवाद और छात्रों की परेशानी

दिपके ने दावा किया कि नीट परीक्षा से जुड़ी समस्याओं के चलते कई छात्रों ने आत्महत्या की है. उनका कहना है कि नीट, सीबीएसई और सीयूईटी जैसी परीक्षाओं की गड़बड़ियों से एक करोड़ से ज्यादा छात्र प्रभावित हुए हैं, लेकिन जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं है.

जंतर-मंतर पर हुआ प्रदर्शन

उन्होंने याद दिलाया कि 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया था. दिपके ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की नाकामी की जिम्मेदारी किसी को उठानी ही होगी.

आंदोलन की रूपरेखा

दिपके ने बताया कि अगर इस्तीफा नहीं दिया गया तो आंदोलन की शुरुआत पुणे से होगी. 11 जून को शाम 4 बजे पुणे में शांतिपूर्ण प्रदर्शन होगा. इसके बाद लखनऊ, अमृतसर, जयपुर और बेंगलुरु में भी विरोध कार्यक्रम किए जाएंगे.

छात्रों का भविष्य खतरे में

उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक और सर्वर फेल जैसी समस्याओं ने छात्रों का भविष्य दांव पर लगा दिया है. दिपके ने कहा कि अगर मंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया गया तो 20 जून को देशभर के छात्र दिल्ली पहुंचेंगे.

ये भी पढ़ें-10 दिन इंतजार के बाद बंट गए मंत्रालय, बंगाल BJP सरकार में सबसे पावरफुल विभाग किसके पास गया?

प्रधानमंत्री से अपील

दिपके ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने की कोशिश कर सकते हैं तो शिक्षा मंत्री का इस्तीफा सुनिश्चित करना भी उनके लिए मुश्किल नहीं होना चाहिए.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital