देश

“कांग्रेस हमेशा से ही आस्था के साथ खिलवाड़ करती आ रही है”, राहुल गांधी के ‘मामूली ठग’ वाले बयान पर CM योगी का करारा जवाब

CM Yogi Adityanath: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज (मंगलवार) को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा था. जिसके बाद देश में अब नया विवाद खड़ा होता हुआ दिखाई दे रहा है. बीजेपी ने इसको लेकर राहुल गांधी पर तीखी प्रतिक्रिया दी. वहीं अब खुद सीएम योगी ने राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही आस्था के साथ खिलवाड़ करती आ रही है.

सीएम योगी ने चुनावी राज्य त्रिपुरा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, “कांग्रेस हमेशा भगवान राम, भगवान कृष्ण के अस्तित्व को नकारती रही हैं. आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले राममंदिर, रामसेतु का विरोध करते रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि अगर कांग्रेस होती तो क्या कभी राम मंदिर बन पाता?

सीएम योगी ने भ्रष्टाचार को लेकर भी कांग्रेस को घेरा

सीएम योगी ने राहुल के बयान का जवाब देते हुए भ्रष्टाचार के मामले पर भी कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में रोजाना भ्रष्टाचार के मामले सामने आते थे. अब कांग्रेस कम्युनिस्टों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. आज विकास योजनाएं तीव्र गति से बढ़ रही हैं, तो कांग्रेस अब कम्युनिस्टों के साथ मिलकर आ गई है.

ये भी पढ़ें-   “समाज को बांटने की साजिश न करें”, मोहन भागवत के ‘जाति-वर्ण’ वाले बयान पर अयोध्या के महंत राजू दास ने जताया ऐतराज

सीएम योगी धार्मिक नेता नहीं, बल्कि एक मामूली ठग हैं- राहुल

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा था कि ‘‘सीएम योगी को अगर हिंदू धर्म समझ आता तो वह जो करते हैं वो नहीं करते. वह अपने मठ का अपमान कर रहे हैं. वह धार्मिक नेता नहीं, बल्कि एक मामूली ठग हैं.’’ उन्होंने आगे कहा कि “बीजेपी देश की सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य में जो कर रही है वो धर्म नहीं, अधर्म है”.

‘कोई धर्म नहीं कहता है कि नफरत फैलाओ’

राहुल गांधी ने कहा कि “मैंने इस्लाम के बारे में पढ़ा, ईसाई धर्म के बारे में पढ़ा है, यहूदी धर्म के बारे में पढ़ा है, बौद्ध धर्म के बारे में पढ़ा है और हिंदू धर्म तो मैं समझता हूं. कोई धर्म नहीं कहता है कि नफरत फैलाओ.”

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago