Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“कांग्रेस हमेशा से ही आस्था के साथ खिलवाड़ करती आ रही है”, राहुल गांधी के ‘मामूली ठग’ वाले बयान पर CM योगी का करारा जवाब

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा था कि ‘‘सीएम योगी को अगर हिंदू धर्म समझ आता तो वह जो करते हैं वो नहीं करते. वह अपने मठ का अपमान कर रहे हैं. वह धार्मिक नेता नहीं, बल्कि एक मामूली ठग हैं.’’

Yogi Rahul

सीएम योगी आदित्यनाथ और राहुल गांधी (फोटो ट्विटर)

CM Yogi Adityanath: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज (मंगलवार) को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा था. जिसके बाद देश में अब नया विवाद खड़ा होता हुआ दिखाई दे रहा है. बीजेपी ने इसको लेकर राहुल गांधी पर तीखी प्रतिक्रिया दी. वहीं अब खुद सीएम योगी ने राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही आस्था के साथ खिलवाड़ करती आ रही है.

सीएम योगी ने चुनावी राज्य त्रिपुरा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, “कांग्रेस हमेशा भगवान राम, भगवान कृष्ण के अस्तित्व को नकारती रही हैं. आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले राममंदिर, रामसेतु का विरोध करते रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि अगर कांग्रेस होती तो क्या कभी राम मंदिर बन पाता?

सीएम योगी ने भ्रष्टाचार को लेकर भी कांग्रेस को घेरा

सीएम योगी ने राहुल के बयान का जवाब देते हुए भ्रष्टाचार के मामले पर भी कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में रोजाना भ्रष्टाचार के मामले सामने आते थे. अब कांग्रेस कम्युनिस्टों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. आज विकास योजनाएं तीव्र गति से बढ़ रही हैं, तो कांग्रेस अब कम्युनिस्टों के साथ मिलकर आ गई है.

ये भी पढ़ें-   “समाज को बांटने की साजिश न करें”, मोहन भागवत के ‘जाति-वर्ण’ वाले बयान पर अयोध्या के महंत राजू दास ने जताया ऐतराज

सीएम योगी धार्मिक नेता नहीं, बल्कि एक मामूली ठग हैं- राहुल

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा था कि ‘‘सीएम योगी को अगर हिंदू धर्म समझ आता तो वह जो करते हैं वो नहीं करते. वह अपने मठ का अपमान कर रहे हैं. वह धार्मिक नेता नहीं, बल्कि एक मामूली ठग हैं.’’ उन्होंने आगे कहा कि “बीजेपी देश की सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य में जो कर रही है वो धर्म नहीं, अधर्म है”.

‘कोई धर्म नहीं कहता है कि नफरत फैलाओ’

राहुल गांधी ने कहा कि “मैंने इस्लाम के बारे में पढ़ा, ईसाई धर्म के बारे में पढ़ा है, यहूदी धर्म के बारे में पढ़ा है, बौद्ध धर्म के बारे में पढ़ा है और हिंदू धर्म तो मैं समझता हूं. कोई धर्म नहीं कहता है कि नफरत फैलाओ.”

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital