Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कर्नाटक में मुख्यमंत्री संकट पर बोली कांग्रेस- सरकार के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अभियान चला रही BJP, नेताओं की दी चेतावनी

कर्नाटक में कांग्रेस की सिद्धारमैया (Siddaramaiah) सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद चर्चा है कि अब पार्टी का एक गुट डीके शिवकुमार (DK Shivkumar) को मुख्यमंत्री बनाने की मांग पर अड़ गया है.

KANRNAATKA CONGRESS

कर्नाटक में कांग्रेस की सिद्धारमैया (Siddaramaiah) सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद चर्चा है कि अब पार्टी का एक गुट डीके शिवकुमार (DK Shivkumar) को मुख्यमंत्री बनाने की मांग पर अड़ गया है. वहीं इस मांग से कर्नाटक कांग्रेस में खड़े हुए इस विवाद ने दिल्ली में आलाकमान की नींद उड़ा दी है. हालांकि, पार्टी नेतृत्व सबकुछ ठीकठाक होने का दावा कर रहा है.

इस बीच कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के साथ चर्चा हुई और वे इस बात पर सहमत हुए कि निर्णायक रूप से पराजित और गुटबाजी से ग्रस्त कर्नाटक भाजपा, मीडिया के एक वर्ग के साथ मिलकर, कर्नाटक और उसकी कांग्रेस सरकार के खिलाफ जानबूझकर एक दुर्भावनापूर्ण अभियान चला रही है.

इसका एकमात्र उद्देश्य उन शानदार उपलब्धियों और कांग्रेस सरकार की पांच गारंटियों को कमजोर करना है, जो समावेशी विकास और वितरणात्मक न्याय का एक उत्कृष्ट मॉडल बन गई हैं.

कांग्रेस ने नेताओं को बयानबाजी न करेन की दी चेतावनी

सुरजेवाला ने कहा कि कुछ कांग्रेस नेताओं और विधायकों के अनावश्यक बयानों ने भी अटकलों को और बढ़ा दिया है. कांग्रेस ने उन्हें नेतृत्व के मुद्दे पर कोई भी सार्वजनिक बयान देने या निहित स्वार्थों द्वारा प्रचारित किए जा रहे एजेंडे में न आने की सख्त चेतावनी दी है. विभिन्न पार्टी पदाधिकारियों की राय पर नेतृत्व ने ध्यान दिया है.

ढाई साल पूरे होने के बाद नेतृत्व परिवर्तन की मांग

दरअसल, कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार के ढाई साल पूरे हो चुके हैं. अब प्रदेश नेतृत्व में बदलाव की मांग को लेकर कांग्रेस के अंदर की लड़ाई और गहरी हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को विधायक और मंत्री दिल्ली पहुंचे हैं ताकि वे पहले से ही वहां मौजूद विधायकों के ग्रुप में शामिल हो सकें, जो डिप्टी सीएम और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के लिए मुख्यमंत्री पद की मांग पर दबाव डाल रहे हैं.

वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शुक्रवार को एक इवेंट में शामिल होने के लिए बेंगलुरु पहुंचे. माना जा रहा है कि वे इस संकट से निपटने के लिए बेंगलुरु में ही रुक सकते हैं. इस बीच डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने आज के अपने सभी प्रोग्राम यह कहते हुए कैंसिल कर दिए हैं कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का कहना है कि लीडरशिप में बदलाव पर चर्चा गैर-जरूरी है; वह एक मीटिंग कर रहे हैं.


ये भी पढ़ें: TMC ने 24 नवंबर को बुलाई पार्टी नेताओं की बड़ी बैठक, SIR और विधानसभा चुनाव को लेकर बनाएगी रणनीति


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital