Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को उड़ाने की साजिश! पटरी पर रखे LPG सिलेंडर से टकराई ट्रेन, पास में मिले पेट्रोल भरी बोतलें और बारूद

कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को ब्लास्ट कर उड़ाने की साजिश सामने आई है. यहां रेलवे लाइन पर रखे LPG सिलेंडर से ट्रेन टकरा गई. इससे तेज आवाज हुई, जिसके बाद ड्राइवर ने ट्रेन को रोक दिया.

कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को उड़ाने की साजिश

कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को उड़ाने की साजिश

Kanpur Train Accident: देश भर में ट्रेनों को निशाना बनाने का सिलसिला लगातार जारी है. अब उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक महीने के अंदर ही एक और पटरी पर सिलेंडर रख कर ट्रेन को पलटने की साजिश सामने आई है. कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस पटरी पर रखे गए LPG सिलेंडर से टकराई और रुक गई.

इस हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ है. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 8.30 बजे प्रयागराज से भिवानी की ओर जा रही कालिंदी एक्सप्रेस रेलवे लाइन पर रखे भरे LPG सिलेंडर से टकरा गई. ट्रेन से टकराने के बाद सिलेंडर ट्रैक से उछलकर दूर जा गिरा.

पटरी पर रखे LPG सिलेंडर से टकराई ट्रेन

पुलिस की ओर से बताया गया है कि बीते 8 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे अनवरगंज-कासगंज रेलवे लाइन पर बुर्राजपुर और बिल्हौर के बीच कालिंदी एक्सप्रेस रेलवे ट्रैक पर रखे भरे LPG सिलेंडर से टकरा गई. तभी उस ट्रैक पर कोई संदिग्ध चीज दिखाई दी जिसके बाद ट्रेन ड्राइवर ने ब्रेक मारी, लेकिन उसके बाद भी वह चीज ट्रेन से टकरा गई जिससे काफी तेज आवाज हुई. ड्राइवर ने ट्रेन रोककर गार्ड और बाकी लोगों को इसकी सूचना दी.

पटरी पर सिलेंडर और बारूद जैसे कई घातक पदार्थ मिले

घटना की जानकारी मिलते ही अनवरगंज स्टेशन के रेलवे अधीक्षक, CRPF और अन्य रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच कर कुछ सबूत जुटाए हैं जिसमें पुलिस को एक सिलेंडर, पेट्रोल की बोतल, माचिस और बारूद जैसे कई घातक पदार्थ मिले है. ट्रेन को आधा घंटा रोकने के बाद रवाना कर दिया गया. मौके पर पुलिस टीमों ने आकर जांच पड़ताल की. सभी संदिग्ध वस्तुओं को जांच के लिए भेज दिया गया है.

आसपास के पेट्रोल पंप की भी हो रही जांच

इतना ही नहीं पुलिस को मौके पर बाती लगी एक बोतल भी मिली हैं जिसमें ज्वलनशील पदार्थ है इसलिए पुलिस एक दूसरी टीम को घटनास्थल के आसपास के कई किलोमीटर के दायरे में मौजूद पेट्रोल पंपों के CCTV फुटेज चेक करने के लिए भी लगाया गया है ताकि बोतल में पेट्रोल लेने वाले शख्स का पता लगाया जा सके.

साबरमती एक्सप्रेस हादसे की जांच जारी

इससे पहले बीते 17 अगस्त की रात कानपुर से झांसी की ओर जा रही साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे इंजन समेत पटरी से नीचे उतर गए थे. ये ट्रेन वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी. हादसे का शिकार हुई ट्रेन के ड्राइवर ने बताया कि बोल्डर के इंजन से टकराने के कारण यह हादसा हुआ क्योंकि जैसे ही बोल्डर इंजन से टकराया वैसे ही इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह से मुड़ गया. इस हादसे की जांच की जा रही है. कहा जा रहा है कि इस हादसे की जांच इंटेलिजेंस ब्यूरो और यूपी पुलिस कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital