Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सपा-कांग्रेस के बीच हुई पहली बैठक, अजय राय बोले- दिन-रात मेहनत करके INDIA गठबंधन को जिताएंगे

अजय राय ने आगे कहा कि  “निश्चित तौर से मैं विश्वास दिलाता हूं कि हम सब मिलकर पूरी ताकत से इंडिया गठबंधन को जिताएंगे.

Akhilesh Yadav

सपा मुख्यालय में हुई INDIA गठबंधन की बैठक

INDIA Alliance Meeting: इंडिया गठबंधन के तहत उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने की तैयारी कर रही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं की सोमवार को पहली समन्वय बैठक हुई. इस बैठक में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा और पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया शामिल हुए. वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल समेत कई वरिष्ठ नेता इस बैठक में मौजूद रहे.

“कार्यकर्ताओं में तालमेल बना रहे इसलिए बैठक हुई”

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बैठक के बाद कहा,  “यह पहली बैठक लखनऊ में हुई है. बैठक इसलिए की गई है ताकि हमारे और कांग्रेस के गठबंधन के तहत संगठन और कार्यकर्ताओं का आपस में तालमेल बने. आगामी लोकसभा चुनाव में जो भी प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे, दोनों ही दलों के कार्यकर्ता उनका जमीनी स्तर पर सहयोग करेंगे. किसको क्या जिम्मेदारी मिलेगी यह हम दोनों दल मिलकर बहुत जल्द तय कर लेंगे.”

चुनाव को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई- राय

वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि “इस बैठक का उद्देश्य INDIA गठबंधन के दोनों सहयोगी दल सपा और कांग्रेस के बीच आगामी लोकसभा चुनाव में आपसी समन्वय के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करना था. जिन 17 लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस चुनाव लड़ेगी, उन क्षेत्रों से सपा की जिला इकाई के अध्यक्षों, विधानसभा क्षेत्र की इकाई के अध्यक्षों और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी बैठक में आमंत्रित किया गया था.”

“दिन-रात मेहनत करके गठबंधन को जिताएंगे”

अजय राय ने आगे कहा कि  “निश्चित तौर से मैं विश्वास दिलाता हूं कि हम सब मिलकर पूरी ताकत से इंडिया गठबंधन को जिताएंगे. इसके लिए हमें दिन-रात मेहनत करनी पड़ेगी तो हम करेंगे. आप (सपा) जितनी ताकत से हमारे साथ खड़े रहेंगे हम उससे पीछे नहीं रहेंगे. हम आपको विश्वास दिलाते हैं.”

यह भी पढ़ें- “मुस्लिमों को दोयम दर्जे का नागरिक घोषित करने के लिए लाया गया CAA”, ओवैसी बोले- गोडसे की सोच पर आधारित है ये कानून

बता दें कि इंडिया गठबंधन के तहत सपा ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को 17 सीटें दी हैं. इनमें रायबरेली, अमेठी, वाराणसी, कानपुर नगर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महराजगंज, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी और देवरिया शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital