Bharat Express DD Free Dish

कालकाजी मंदिर में करंट से युवक की मौत पर कोर्ट नाराज, नवरात्र में भीड़ कंट्रोल के लिए उठाए गए कदमों पर मांगी स्टेट्स रिपोर्ट

युवक अपने परिवार के साथ कालकाजी मंदिर दर्शन करने आया था और करंट की चपेट में आने से उसकी जान चली गई थी.

Delhi High Court
Vikash Jha Edited by Vikash Jha

दिल्ली के कालकाजी मंदिर में स्थित बिजली के तार से करंट लगने से हुई मौत का मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया है. मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है. कोर्ट ने कहा कि पिछले साल भी नवरात्र में मौत हुई थी. इस साल भी मौत हुई है, यह बहुत बुरा है. हाईकोर्ट ने नवरात्र में भीड़ को कंट्रोल करने के लिए उठाए गए कदमों पर स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है.

बुधवार की रात नवरात्रि की तैयारी के दौरान हाइड्रोजन लाइट लगाने के दौरान एक रॉड में करंट आ गया. जिसमें चपेट में आने से गाजियाबाद के रहने वाले मयंक की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें- Telangana की मंत्री ने ऐसा क्या कहा कि एक्टर Nagarjuna ने दर्ज कराई आपराधिक मा​नहानि की शिकायत

बताया जा रहा है कि मृतक अपने परिवार के साथ कालकाजी मंदिर दर्शन करने आया था और करंट की चपेट में आने से उसकी जान चली गई थी. मृतक का पिता प्लम्बर का काम करते हैं. वही घटना के बाद मौके पर मची भगदड़ के चलते 6 लोग घायल हो गए थे. पुलिस ने कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस ने बीएनएस की धारा 289, 125 (9) और 106 (1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read