Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP: जोशीमठ के बाद अब यूपी के इस शहर में भी लोग दशहत में, घरों की दीवारों में पड़ी दरारें

Aligarh News: अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव का कहना है कि नाले की सफाई शुरू करा दी है. किसी ने नाले में जाल लगवा दिया था, जिससे निकासी रुक गई.

aligarh

अलीगढ़ में घरों में दरार देखी गई है. (फोटो- ANI)

Edited by Nitish Pandey

Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के कई घरों में भी दरारें आनी शुरू हो गई हैं. वहीं, उत्तराखंड के जोशीमठ में इमारतों में दरारें आने से स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है. अलीगढ़ (Aligarh) नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त राकेश कुमार यादव ने कहा कि हम अपनी टीम भेजेंगे और जांच की जाएगी कि ऐसा क्यों हुआ.

स्थानीय लोगों के अनुसार सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी योजना के तहत पाइप लाइन बिछाई गई थी, जो अब कथित तौर पर लीक हो रही है, जिससे दरारें आ रही हैं. अलीगढ़ (Aligarh) कंवरीगंज क्षेत्र के घरों में दरारें और रिसाव की सूचना मिली है. स्थानीय निवासी मंसूर अली ने कहा कि 3-4 दिन हो गए हैं. हमने विभाग को इसके बारे में सूचित किया है, लेकिन अभी तक कोई सहायता प्रदान नहीं की गई है.

इलाके के लोगों का आक्रोश देख मंगलवार देर शाम नगर निगम की टीम ने प्याऊ ढहा दिया. यहां के लोगों ने बताया कि तीन दिन पहले देर रात लकड़ी चिरने जैसी आवाजें आने से नींद खुल गई.

बता दें कि, इस महीने की शुरूआत में सैकड़ों घरों में दरारें पड़नी शुरू हो गई थीं. कई परिवारों को निकाला गया है. कई लोगों को अस्थायी राहत केंद्रों या किराए के आवास में जाने का निर्देश दिया गया. क्षेत्र में 86 घर असुरक्षित क्षेत्र के रूप में चिन्हित हैं. जोशीमठ जिला प्रशासन ने डूबते शहर में रहने के लिए असुरक्षित घरों पर रेड क्रॉस के निशान लगा दिए हैं.

ये भी पढ़ें: Joshimath: पुनर्वास और मुआवजे के आश्वासन पर ही छोड़ेंगे अपना आशियाना- प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन से की मांग

गौरतलब है कि उत्तराखंड के जोशीमठ में बीते कुछ दिनों से घरों में पड़ रहे दरारे लोगों को चिंता में डाल दी हैं. बहुत से लोगों को वहां दूसरे स्थानों से शिफ्ट कराया जा रहा है. इस बीच खबर आ रही है कि सेना के जवान भी वहां से अपने परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर रहे हैं. इलाके में राहत बचाव का काम चलाया जा रहा है. सीएम पुष्कर धामी और पीएम नरेंद्र मोदी खुद इस मुद्दे पर नजर बनाएं हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital