Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ट्रंप के होर्मुज से पहरा हटाते ही धड़ाम से गिरे कच्चे तेल के दाम; क्या कम हो जाएंगी पेट्रोल-डीजल और LPG की कीमतें?

होर्मुज जलडमरूमध्य से अमेरिकी नाकेबंदी हटने और तेल की सप्लाई दोबारा शुरू होने से भारत में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के दाम कम होने की उम्मीद बढ़ गई है.

Crude Oil Prices Crash After US Iran Deal Petrol Diesel Rates May Drop

AI GENERATED IMAGE

Crude Oil Prices Crash: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ ऐतिहासिक शांति समझौते और ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ (Strait of Hormuz) को दोबारा खोलने के एलान के बाद सोमवार सुबह अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार औंधे मुंह गिर गया. इससे आने वाले दिनों में घरेलू बाजार में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (LPG) की कीमतों में बड़ी कटौती देखने को मिल सकती है.

क्रूड ऑयल में 4.8% तक की ऐतिहासिक गिरावट

ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड का भाव 3.9% की गिरावट के साथ 84 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. वहीं, अमेरिकी क्रूड (WTI) 4.8% टूटकर करीब 81 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘ईरान के साथ समझौता पूरा हो गया है. मैं होर्मुज जलडमरूमध्य को बिना किसी टैक्स के तुरंत खोलने और अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी हटाने की मंजूरी देता हूं. दुनिया भर के जहाज़ों, अपने इंजन चालू करो और तेल की सप्लाई शुरू होने दो!’

क्यों अहम है होर्मुज जलमार्ग?

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल व्यापार मार्ग है, जो फरवरी के आखिर में शुरू हुई जंग के बाद से बंद पड़ा था. इसके बंद होने से तेल की सप्लाई ठप थी और जहाजों को रास्ता बदलने के लिए करीब 20 लाख डॉलर (लगभग 16 करोड़ रुपये) का अतिरिक्त भुगतान करना पड़ रहा था. जानकारों ने चेतावनी दी थी कि अगर ये संकट लंबा खिंचा, तो कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार चली जाएगी. यही वजह है कि पूरी दुनिया इस समझौते का इंतजार कर रही थी.

पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ के अनुसार, दोनों देश लेबनान समेत सभी मोर्चों पर सैन्य कार्रवाई तुरंत रोकने के लिए राजी हो गए हैं. इस ऐतिहासिक शांति समझौते पर आने वाली 19 जून को स्विट्ज़रलैंड में आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर किए जाएंगे. इस समझौते से वैश्विक स्तर पर तेल की आपूर्ति बढ़ेगी, जिसका सीधा फायदा भारतीय उपभोक्ताओं की जेब को मिलेगा.

ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट संकट खत्म! अमेरिका और ईरान के बीच खत्म हुई दुश्मनी, ट्रंप बोले- ‘खोल दो होर्मुज, शुरू होने दो तेल की सप्लाई’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital