Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Cyber Attack: एम्स के सर्वर पर साइबर अटैक के बाद अब जल शक्ति मंत्रालय का Twitter हैंडल हैक

Cyber Attack: केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के ट्विटर हैंडल को हैक कर लिया गया. जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल सुबह हैक हुआ था और अब ये फिर से बहाल हो गया है.

Cyber Crime

प्रतीकात्मक तस्वीर

Cyber Attack: देश में लगातार पिछले कुछ समय से साइबर हमले बढ़ते जा रहे हैं. एम्स दिल्ली के सर्वर के बाद अब केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के ट्विटर हैंडल को हैक कर लिया गया. हालांकि, जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल सुबह हैक हुआ था और अब ये फिर से बहाल हो गया है.

बीते दिनों एम्स-दिल्ली के सर्वर पर बड़ा साइबर अटैक हुआ था जिसके बाद अभी तक सुचारू रूप से काम शुरू नहीं हो सका है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैकर्स ने संस्थान से क्रिप्टोकरेंसी में 200 करोड़ रुपये की मांग की थी, हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इन खबरों को खारिज कर दिया था.

IFSO यूनिट कर रही एम्स सर्वर हैकिंग मामले की जांच

ट्विटर हैंडल के फिर से बहाल होने की वजह से राहत तो मिल गई, लेकिन देश में साइबर हमले लगातार बढ़ रहे हैं, फिलहाल अभी सिक्योरिटी एजेंसी और साइबर एक्सपर्ट इस मामले की जांच में जुट गए हैं और पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि ये किस वजह से हुआ है. बता दें कि एम्स सर्वर हैकिंग मामले की जांच दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की IFSO यूनिट कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, MHA में इस संबंध में एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है. एम्स ने 29 नवंबर को बयान जारी कर बताया था कि डेटा सर्वर पर बहाल कर दिया गया है.

दिल्ली एम्स के सर्वर डाउन होने के बाद से भी ऑनलाइन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई थीं. लोग अपना रजिशट्रेशन नहीं करवा पा रहे थे. एम्स में मौजूद मरीजों को भी काफी समस्या का सामना करना पड़ा था. पर्ची बनने और रिपोर्ट सहित कई कामों दिक्कत आने लगी थी. जिसके बाद दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय के प्रतिनिधि जांच में जुट गए थे.

ये भी पढ़ें- Mainpuri Bypolls: जानिए कौन हैं मैनपुरी में चुनाव लड़ रहे वो दो उम्मीदवार, जिन्हें नहीं मिलेगा अपना और परिवार का वोट

हैकिंग भारत के अंदर से हुई या बाहर से ?

अभी तक ये भी पता नहीं चल पाया है कि ये हैकिंग भारत के अंदर से की गई थी या बाहर से हुई थी. इस मामले की भी जांच जा रही है. इसके लिए सेंट्रल फोरेंसिक लैब की दिल्ली और अहमदाबाद की टीम इस इन्फेक्टेड सर्वर की जांच कर रही है. इसके अलावा अब ये जांच दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट के पास भी सौंप दी गई है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital