Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Cyclone Mandous: तमिलनाडु में चक्रवात ‘मैंडूस’ का कहर, कई दीवारें गिरीं, उखड़ गए पेड़

Cyclone Mandous: चक्रवाती तूफान मैंडूस आधी रात चेन्नई के पास तट से गुजरा था. सिर्फ कुछ घंटे की बारिश और तूफान से 65 पेड़ गिर गए और कई-कई जगहा पर जलभराव हो गया

CYCLONE MANDOUS

चक्रवात मांडूस के कारण क्षतिग्रस्त नावें

Cyclone Mandous: चक्रवाती तूफान मैंडूस आधी रात चेन्नई के पास तट से गुजरा था. चक्रवात मैंडूस को देखते हुए मौसम विभाग ने तमिलनाडु में रेड अलर्ट कर दिया था. तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई. सिर्फ कुछ घंटे की बारिश और तूफान से 65 पेड़ गिर गए और कई-कई जगहा पर जलभराव हो गया. मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि मैंडूस चक्रवात का लैंडफॉल की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. आज शनिवार से यह कमजोर पड़ना शुरू हो जाएगा. रेड अलर्ट को देखते हुए तमिलनाडु सरकार द्वारा 10 जिलों में राज्य सुरक्षा बल और NDRF की 12 टीमों को पहले ही तैनात कर दिया गया था.

तमिलनाडु में आज भी कई जगह स्कूल-कॉलेज बंद हैं. तूफान मैंडूस का असर आसपास के राज्यों में भी देखने को मिल रहा है. चक्रवात के चलते आज सुबह (10 दिसंबर) दक्षिण आंध्र प्रदेश के कई जिलो में भारी बारिश हो रही है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सबसे अधिक बारिश  281.5 मिमी तिरुपति जिले के नायडूपेटा में दर्ज की गई है. लोगों को घरों से आवश्यकता होने पर ही निकलने की सलाह दी गई है.

CYCLONE MANDOUS

चेन्नई में खड़ी 3 कार पर गिरी दीवार

तमिलनाडु के चेन्नई के टी नगर इलाके में एक दीवार गिरने के कारण पास में खड़ी 3 कार क्षतिग्रस्त हुई हैं. घटना के वक्त कारों में कोई मौजूद नहीं था. चेन्नई एयरपोर्ट से आज कुल 27 उड़ानें रद्द की गईं है. चेन्नई और चेंगलपट्टू जिलों के कई इलाकों में भारी जल भराव है. भारी बारिश के बाद कुछ इलाकों में बारिश के कारण पेड़ उखड़ गए. तमिलनाडु के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री रामचंद्रन ने कहा कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि “9,000 से अधिक लोगों को 205 राहत केंद्रों में रखा गया है.”

तमिलनाडु के सीएम ने कहा-  सभी एहतियाती कदम उठाए गए

तमिलनाडु के सीएम एम.के. स्टालिन ने कहा कि चक्रवात को देखते हुए हमने सभी एहतियाती कदम उठाए हैं. सरकार ने सभी एहतियाती कदम उठाए हैं और अधिकारी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं.” सीएम एमके स्टालिन ने चक्रवात की गंभीरता के बीच राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र का निरीक्षण किया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital