Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: 5 दर्जन पुलिसकर्मियों के बीच चढ़ी दलित बेटी की बारात, दबंगों के डर से पिता ने लगाई थी गुहार

Sambhal News: आजादी के बाद पहली बार इस गांव में 60 पुलिस वालों के घेरे में बैंड-बाजे संग निकली दलित बेटी की बारात.

SAMBHAL SHADI

दलित बेटी की शादी में पुलिसकर्मी तैनात

UP News: आज के समय में भी दलितों का हाल क्या है, कैसे उन्हें छोटी-छोटी चीजों के लिए संघर्ष करना पड़ता है. इसका उदाहरण देता हुआ एक ताजा मामला उत्तर प्रदेश के संभल जिले से आया है, जहां एक दलित पिता ने अपनी बेटी की शादी के लिए पुलिस से गुहार लगाई . पिता की ख्वाहिश थी कि उनकी बेटी की शादी धूमधाम से हो और बैंड बाजे के साथ बारात आए लेकिन समाज के कुछ दबंगों द्वारा ऐसा नहीं होने दिया जा रहा था, जिसके बाद पिता ने एसएसपी से गुहार लगाई.

इस मामले पर तुरंत सज्ञांन लेते हुए एसएसपी ने 60 पुलिस बलों की तैनाती कर दी. पुलिसकर्मी बारात आने से लेकर से लेकर दुल्हन की विदाई तक मुस्तैद रहे. इस दौरान थाना प्रभारी ने भी शादी समारोह में 11 हजार रुपए का दान दिया और शादी बिना किसी रुकावट के संपन्न हुई.

ये भी पढ़ें- Vande Bharat Express: वंदेभारत एक्सप्रेस में सफर का मजा होगा दोगुना, बैठने के साथ मिलेगी सोने की भी सुविधा

दुल्हन की विदाई तक पूरे समय पुलिस फोर्स तैनात

यह मामला संभल जिले के जुनावई थाना क्षेत्र के लोहामई गांव का है. यहां के दलित समाज के राजू चौहान ने बताया कि हमें सम्मान पूर्वक बैंड बाजे के साथ बारात निकालने नहीं दिया जाता है. मैंने अपनी बेटी की बैंड बाजे के साथ शादी करने की ठान रखी थी. उन्होंने कहा कि इसी कारण जिले के एसपी को शिकायती पत्र देकर पुलिस सुरक्षा की गुहाई लगाई थी. इस पर एसपी चक्रेश मिश्रा ने आश्वासन दिया था कि मेरी बेटी की शादी धूमधाम से होगी. बारात आने से लेकर दुल्हन की विदाई तक पूरे समय पुलिस फोर्स तैनात रहेगी. राजू चौहान ने कहा कि आज मेरी बेटी की शादी 60 पुलिस कर्मियों मौजूदगी में धूमधाम से हुई है.

ये भी पढ़ें- Tata के हाथों बिकने जा रही Bisleri, पानी का बॉटल बेचने वाली कंपनी के चेयरमैन हुए भावुक

शादी में नहीं बजने देते हैं बैंडबाजा

दुल्हन रवीना की मां उर्मिला बाल्मीकि ने बताया कि हमारे गांव में दलित समाज के लोगों की शादी में बैंडबाजा नहीं बजने दिया जाता था. दलित दूल्हों के घोड़ी पर बैठने को लेकर दबंगों ने पाबंदी लगा रखी है. बेटी की शादी को लेकर एसपी से गुहार लगाई थी, जिसके बाद पुलिस ने बेटी की शादी शांतिपूर्वक संपन्न कराने का आश्चासन दिया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital