Datia By Election: दतिया उपचुनाव में पूर्व मंत्री और विधायक गोपाल भार्गव पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा जनाधार साफ दिख रहा है और माहौल पूरी तरह एकतरफा है. भार्गव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के जीतने से यहां विकास की रफ्तार थम गई थी लेकिन अब ट्रिपल इंजन सरकार से दतिया को फायदा मिलेगा.
जातिवाद पर क्या बोले?
कांग्रेस नेताओं द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर लगाए गए आरोपों पर भार्गव ने कहा कि वे जातिवादी राजनीति नहीं करते. उन्होंने बताया कि वे खुद ब्राह्मण समाज से आते हैं लेकिन उनके क्षेत्र में इस समाज की संख्या बेहद कम है. इसके बावजूद वे 40 साल से विधायक हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए ऐसे हथकंडे अपनाती है.
पुलिस की कार्रवाई
वहीं, डबरा दतिया उपचुनाव के दौरान पिछोर तिराहे पर पुलिस ने वाहन चेकिंग की. इसी दौरान एक स्विफ्ट कार से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ. कार क्रमांक MP 07 ZE 8396 से दो बदमाशों को पकड़ा गया.
हथियारों की बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों से एक कट्टा, तीन जिंदा राउंड, एक 12 बोर की बंदूक और 24 जिंदा राउंड बरामद किए. पकड़े गए आरोपियों की पहचान आशिक खान उर्फ गुच्ची खान और भोला खान निवासी डबरा के रूप में हुई. पुलिस ने कार और हथियारों के साथ दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
ये भी पढ़ें-कांवड़ यात्रा से पहले शिवभक्तों के लिए खास इंतजाम, मेले में पहली बार साइबर कमांडो संभालेंगे सुरक्षा की कमान
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
दतिया उपचुनाव में मुख्यमंत्री मोहन यादव की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. दतिया और ग्वालियर जिले की सीमाओं पर अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की गई है ताकि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




