Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: “एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली बेटियां बनेंगी डिप्टी एसपी…”,सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा

सीएम योगी ने कहा कि, गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकार तीन-तीन करोड़ रुपये, सिल्वर मेडल जीतने वालों को डेढ़-डेढ़ करोड़ और कांस्य पदक जीतने वालों को 75-75 लाख रुपये का इनाम भी देगी.

सीएम योगी आदित्यनाथ

UP News: विकास की तेज रफ्तार से दौड़ रहे उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेटियों को लेकर बड़ी घोषणा की है. अब एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली बेटियों को यूपी सरकार डिप्टी एसपी बनाने जा रही है. इस खबर के सामने आने के बाद से ही बेटियों में उत्साह का माहौल है. तो वहीं प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा कि एक समय था जब बेटियां घर से बाहर निकलने में डरती थीं, लेकिन अब माफिया बिल में छुपे रहते हैं. उन्होंने ये बात भी स्पष्ट की कि अपराधियों के खिलाफ प्रदेश में कार्रवाई जारी रहेगी.

खिलाड़ियों को यूपी सरकार देगी इतने रुपए

मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ टीपीनगर में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. इस मौके पर जहां उन्होंने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली बेटियों को डिप्टी एसपी बनाने की घोषणा की तो इसी के साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकार तीन-तीन करोड़ रुपये, सिल्वर मेडल जीतने वालों को डेढ़-डेढ़ करोड़ और कांस्य पदक जीतने वालों को 75-75 लाख रुपये का इनाम भी दिया जाएगा. इसी के साथ ही मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि 2017 के पहले प्रदेश की बेटियां स्कूल जाने में डरती थीं. क्योंकि गुंडे और अपराधी उन्हें परेशान करते थे. इसी के साथ कहा कि अब प्रदेश की बेटियां नए कीर्तिमान गढ़ रही हैं. 2017 के बाद से प्रदेश में न केवल गुंडे और माफिया बिल में छिप गए हैं, बल्कि बेटियों में अब पढ़ने के लिए भी उत्साह देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें- UP News: दीपावली से पहले सीएम योगी का तोहफा, साल में 2 गैस सिलेंडर मुफ्त में देगी सरकार

बेटियां प्रदेश का बढ़ा रही हैं मान

महिला सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली पश्चिमी यूपी की अन्नू और पारुल न केवल प्रदेश बल्कि देश का भी मान बढ़ाया है. बता दें कि इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया. इसी के साथ कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम से अब लोकसभा और विधानसभा में भी पंचायतों की तरह महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा. सीएम ने कहा कि इससे महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में भागीदारी बढ़ेगी.

मुफ्त मिलेगा सिलेंडर

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर यह भी बताया कि यूपी सरकार उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दीपावली पर मुफ्त में सिलिंडर देने जा रही है. उन्होंने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में गुंडा टैक्स की वसूली होती थी, लेकिन अब लगातार प्रदेश में नए निवेश हो रहे हैं और उद्योग-धंधे लग रहे हैं. युवाओं को रोजगार मिल रहा है. महिलाएं भी लगातार आगे बढ़ रहीं हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital