Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मां चीखती रही प्लीज डीजे बंद करो… DJ की तेज आवाज से चली गई 13 साल के बच्चे की जान

Death Due to DJ Sound: भोपाल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. डीजे की तेज आवाज पर डांस कर रहे एक 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई.

Death Due to DJ

डीजे की आवाज से बच्चे के मौत.

Death due to DJ Sound: भोपाल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. डीजे की तेज आवाज पर डांस कर रहे एक 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. नबालिग बच्चे की मौत के बाद हंगामा मच गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 14 अक्टूबर की है. पुलिस के मुताबिक, 13 साल का समर बिल्लैर पांचवीं क्लास में पढ़ाई करता था. वह दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बजाए जा रहे डीजे पर डांस कर रहा था. इसी दौरान डीजे वालों ने साउंड की वॉल्यूम अचानक तेज कर दी, जिससे समर वहीं बेहोश होकर गिर गया.

मां चिल्लाती रही डीजे की आवाज कम करो…

वहीं, दूसरी ओर इस घटना को लेकर बच्चे की मां का बयान भी सामने आया है. बच्चे की मां ने बताया कि उसने मदद के लिए चिल्लाया लेकिन डीजे वाले ने बात नहीं मानी. हादसे के बाद बच्चे के परिजन उसे उठाकर एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसकी मौत हो गई.

डीजे वालों ने अचानक साउंड तेज कर दी

बच्चे की मां यमुना देवी ने बताया कि घटना सोमवार (14 अक्टूबर) रात करीब 8 बजे की है. प्रतिमा विसर्जन का जुलूस जब दूर था तब डीजे की आवाज कम थी लेकिन हमारे इलाके में आने के बाद डीजे वालों ने साउंड तेज कर दी. डीजे की तेज आवाज से बच्चा अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई.

मानवाधिकार आयोग ने की जांच की मांग

डीजे की तेज आवाज से 13 वर्षीय बच्चे की मौत के बाद यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले में अब मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग ने जांच की मांग की है. इसके साथ ही पुलिस कमिश्नर से डीजे संचालक के खिलाफ कार्रवाई कर एक महीने के भीतर जांच की रिपोर्ट सौंपने की मांग की गई है.

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग ने कहा है कि बच्चे की मौत के सही कारणों की जांच करें. अगर, वास्तव में डीजे की तेज आवाज से बच्चे की मौत हुई है तो संचालक पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. पुलिस इस मामले में घटना के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital