देश

Delhi: बिना अध्यक्ष के लोकसभा चुनाव की कैसी तैयारी? कांग्रेस कब करेगी DPCC के अध्यक्ष का ऐलान, रेस में शामिल ये दो नाम

Delhi Congress President: विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ का हिस्सा आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच इस समय दिल्ली की लोकसभा सीटों को लेकर जंग चल रही है. कांग्रेस पहले ही कह चुकी है कि वो राजधानी की सभी 7 लोकसभा सीटों पर अकेली चुनाव लड़ेगी. इसको लेकर आप और कांग्रेस के बीच विवाद चल रहा है. दूसरी तरफ कांग्रेस ने इतना बड़ा दावा तो कर दिया लेकिन उसके सामने एक बड़ी मुसीबत है कि पार्टी ने अभी तक दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं किया है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (DPCC) के निवर्तमान अध्यक्ष अनिल चौधरी का तीन साल का कार्यकाल इस साल मार्च में समाप्त हो गया है. ऐसे में दिल्ली को जल्द ही एक नये अध्यक्ष की जरुरत की होगी. सुत्रों के मुताबिक, दिल्ली कांग्रेस की तरफ से दो नए नामों को पार्टी के आलाकमान के सामने रखा गया है.

न्यूज एजेंसी भाषा के सूत्रों के मुताबिक, “दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए देवेन्द्र यादव (Devender Yadav) और अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely) का नाम चर्चा में है. जहां ज्यादातर लोग चाहते हैं कि यादव DPCC का नेतृत्व करें, वहीं दिल्ली इकाई का एक वर्ग लवली का नाम भी सुझा रहा है.”

दोनों का पार्टी में बड़ा है कद

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली कांग्रेस प्रमुख का फैसला करने में एक बार फिर देरी हुई है और 23 जुलाई को पार्टी द्वारा आयोजित सत्याग्रह विरोध प्रदर्शन के बाद इसकी घोषणा होने की उम्मीद थी. हालांकि अभी तक ऐसा नहीं हुआ है. यादव उत्तराखंड के लिए कांग्रेस के प्रभारी हैं और अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य भी हैं. गांधीनगर सीट से 1998 में अपना पहला विधानसभा चुनाव जीतने वाले लवली राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस सरकार में परिवहन, शिक्षा, शहरी विकास और राजस्व मंत्री रह चुके हैं.

यह भी पढ़ें- PM मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके अजय राय बने यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष, बृजलाल खाबरी हटाए गए

सुझाव के लिए बुलाई गई बैठक

इससे पहले, कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नए प्रमुख के चयन पर सुझाव मांगने और राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए एआईसीसी (AICC) के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया ने बैठकें की थीं. सुझाव लेने के लिए पार्टी के जिला और ब्लॉक स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक की गई. माना जा रहा था कि दिल्ली नगर निगम चुनाव के बाद डीपीसीसी अध्यक्ष बदला जाएगा. दिल्ली कांग्रेस के नेताओं ने 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक की और संगठन को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

जमी हुई बर्फ बनी ब्रह्मांड की खिड़की, जानिए कैसे न्यूट्रिनो ने बदल दिया खगोल विज्ञान का इतिहास

दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…

1 minute ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

5 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

46 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

52 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

53 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago