देश

फिर बारिश में भीगेगा आधा हिंदुस्तान! दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी बारिश, हिमाचल और उत्तराखंड को लेकर भी अलर्ट जारी

IMD Weather Update: इस साल मानसून के सीजन में जमकर बारिश हो रही है. पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक हर जगह बारिश बरसात ने आफत मचाई हुई है. कई जगहों पर जलभराव हुआ तो कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हो गए. राजधानी दिल्ली में अभी भी यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के आसपास चल रहा है. वहीं मौसम विभाग ने एक फिर पूर्वी और मध्य भारत में भारी बारिश की संभावना जताई है. ऐसे में पहाड़ी राज्यों हिमाचल और उत्तराखंड में पहले से ही हालात हद से ज्यादा खराब हो गए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, 21 अगस्त तक आधे से ज्यादा भारत बारिश में भीगने लगेगा. वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तो जमकर बारिश होने वाली है.

वहीं अगर दिल्ली एनसीआर की बात करें तो यहां फिलहाल उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रह सकता है. हालांकि मौसम विभाग के भविष्यवाणी के मुताबिक, शनिवार और रविवार को भी नई दिल्ली में बूंदाबांदी देखने को मिलेगी.

इन राज्यों में बारिश के आसार

भारतीय मौसम विज्ञान भवन के बताया कि गुरुवार, शुक्रवार और 21 अगस्त को उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग शहरों में भारी बारिश होने की संभावना है. 21 अगस्त को पश्चिमी यूपी में भी तेज बारिश के आसार हैं. वहीं दक्षिण भारत में, मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम से लेकर काफी तेज बारिश होने की आशंका है. गुरुवार और शुक्रवार को तटीय आंध्र प्रदेश के साथ-साथ तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, तमिलनाडु में गर्म और नमी मौसम होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें-  Himachal: पहले आपदा के लिए ठहराया जिम्मेदार, फिर विवाद बढ़ने पर बता दिया अपना भाई, CM सुक्खू ने ‘बिहारी आर्किटेक्ट’ वाले बयान पर दी सफाई

हिमाचल और उत्तराखंड में जारी हुआ है अलर्ट

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुदरत का कहर जारी है. भूस्खलन, भारी बारिश और बादल फटने जैसी घटनाओं ने दोनों प्रदेशों में आफत मचा रखी है, जिसके चलते लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे खतरनाक हालातों के बीच मौसम विभाग ने पहले ही एक बार फिर दोनों राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी कर रखा है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

PM Fincap Fraud Case: आरोपी संतोष महालिंगम के लिए सुप्रीम कोर्ट की कड़ी शर्त, भारत लौटने से पहले जमा करने होंगे 70 करोड़ रुपये

सुप्रीम कोर्ट ने पीएम फिनकैप लिमिटेड से जुड़े कथित धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में विदेश…

4 minutes ago

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

41 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

43 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

1 hour ago