होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सीतापुर बस हादसा (फोटो ANI)
Sitapur News: उत्तर प्रदेश में घने कोहरे (Fog) का कहर देखने को मिल रहा है. इस वजह से लगातार हादसे बढ़ते जा रहे हैं. सीतापुर में बुधवार देत रात एक बड़ा हादसा हो गया है. जानकारी के मुताबिक, कोहरे की वजह से बस अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे तालाब में गिर गई. बस में करीब 60 यात्री सवार थे. जिसमें से करीब 35 लोग घायल बताए जा रहे हैं. सूचना मिलने पर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
घटना स्थल पर प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद है. बताया जा रहा है घटना घने कोहरे की वजह से ये हादसा हुआ है. यहां एक बस करीब 60 मजदूरों को लेकर जा रही थी. इसी दौरान ये हादसा हुआ है. वहीं घायलों को सीएचसी और रेउसा में भर्ती कराया गया है. इसमें पांच मजदूरों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है.
सीतापुर में बुधवार को ये हादसा रेउसा तंबौर मार्ग पर रेउसा इलाके के खरवा खुवालिया खरवा खुवालिया बीच में हुआ है. हालांकि बीते दिनों में घने कोहरे के कारण सड़क हादसों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है. बीते दिनों में हादसों की खबर में लगातार इजाफा हो रहा है. इससे पहले मुजफ्फरनगर में भी एक हादसे की खबर सामने आई थी. यहां पर ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी. बाइक सवार की मौत हो गई थी. वहीं चित्रकुट में एक हादसा हुआ था. यहां एक गाड़ी ने बाइक पर बैठे लोगों को टक्कर मार दी थी. जिसमें से बाइक बैठी महिला की मौत हो गई थी.
यूपी में पिछले दिनों अयोध्या, सीतापुर, कानपुर देहात, हरदोई और बाराबंकी में कोहरे चलते हादसों की खबर सामने आई थी. इन हादसों में बच्चों सहित तीस से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. वहीं कानपुर देहात में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई थी.
Supreme Court on Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा…
सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…
उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…
UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…
दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…