Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Delhi: LG ने CM Atishi को लिखा पत्र, सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स की बहाली के प्रस्ताव पर मंजूरी लेने को कहा

दिल्ली सरकार द्वारा बस मार्शल की बहाली प्रदूषण से लड़ने के लिए किए जाने पर एक बार फिर एलजी और दिल्ली सरकार के बीच रार ठनती दिखाई दे रही है. दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना की तरफ से मुख्यमंत्री आतिशी के नाम एक पत्र लिखा गया है.

Delhi LG and Delhi CM

दिल्ली एलजी विनय सक्सेना और दिल्ली सीएम आतिशी (फाइल फोटो)

दिल्ली सरकार (Delhi Government) द्वारा बस मार्शल की बहाली प्रदूषण से लड़ने के लिए किए जाने पर एक बार फिर एलजी और दिल्ली सरकार के बीच रार ठनती दिखाई दे रही है. दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना (Delhi LG Vinay Kumar Saxena) की तरफ से मुख्यमंत्री आतिशी (Delhi CM Atishi) के नाम एक पत्र लिखा गया है. जिसके मुताबिक दिल्ली सरकार द्वारा अभी तक सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स (Civil Defence Volunteers) की बहाली का प्रस्ताव नहीं भेजे जाने पर एलजी ने निराशा व्यक्त की है. सीएम आतिशी को पत्र लिखकर जल्द से जल्द संबंधित प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजने की सलाह दी गई है.

अपने पत्र में एलजी ने लिखा है, “पिछली 24 तारीख को मैंने, आने वाली दीपावली और अन्य त्योहारों के मद्देनजर आपको पत्र लिखकर बस मार्शल की 1 नवंबर से बहाली सुनिश्चित करने को कहा था. साथ ही उनके रेगुलर इंगेजमेंट संबंधित विधिवत व्यापक प्रस्ताव तैयार कर भेजने का सुझाव भी दिया था. इस बावत आपकी पार्टी और नेताओं द्वारा काफी अवांछित राजनीति की गई और नेता विपक्ष सहित आप भी मुझसे मिली थीं. अफसोस की बात है कि अब तक इस संबंध में सरकार से मुझे कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है.”

चरम पर नहीं होता वायु प्रदूषण

उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि 24 अक्टूबर को अगर इनकी तत्काल बहाली के आदेश दिल्ली में व्याप्त वायु प्रदूषण से निपटने के दृष्टिगत किए जाते तो आज दिल्ली में वायु प्रदूषण चरम पर नहीं होता और साथ ही इनका कल्याण भी हो गया होता.

अब और विलंब उचित नहीं

एलजी ने मुख्यमंत्री को सलाह देते हुए कहा है कि “मेरी आपको पुनः सलाह है कि आप इस मामले को त्वरित रूप से संबोधित करें एवं विधि पूर्वक संबंधित अधिकारियों को इनकी बहाली का प्रस्ताव प्रस्तुत करने का आदेश दें. बेशक इसका श्रेय आप अथवा आपके नेता लेने की राजनीति करते रहें, परंतु इन गरीब और लाचार लोगों के कल्याण संबंधी निर्णय में अब और विलंब किसी भी तरह से उचित नहीं होगा.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital