देश

“अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति बन सकती है, तो मेरी क्यों नहीं..” मायावती की टिप्पणी पर दिल्ली LG ने मुकदमा चलाने की नहीं दी मंजूरी, जाने क्या है पूरा मामला ?

Delhi LG Vinai Saxena: बसपा सुप्रीमो मायावती की भगवान राम पर की गई टिप्पणी को लेकर दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने मुकदमा चलाने की मंजूरी से इनकार कर दिया है. दरअसल सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान मायावती की ओर से एक हलफनामा दिया गया था जिसमें कहा गया था कि “अगर उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति बनवा सकती है, तो मैं अपनी मूर्ति क्यों नहीं बनवा सकती. मायावती पर इसी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गई थी.”

शिकायतकर्ता छत्तर सिंह राछोया ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर भगवान पर टिप्पणी करने और हिंदू भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था. शिकायकर्ता ने 20 अगस्त, 2019 को मायावती के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी देने को लेकर गृह सचिव, जिला मजिस्ट्रेट, भारत सरकार और एलजी को सीआरपीसी
(CRPC) की धारा 196 के तहत उनके खिलाफ केस चलाने की मांग की थी.

छत्तर सिंह राछोया ने अपनी शिकायत में क्या कहा ?

शिकायतकर्ता छत्तर सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि मायावती ने जो सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है उसमें कहा गया है कि “अगर उत्तर प्रदेश सरकार सरकारी धन का उपयोग कर अयोध्या में भगवान श्रीराम की 221 मीटर ऊंची मूर्ति बनवा सकती है, तब वह अपनी मूर्ति क्यों नहीं बनवा सकती. इस बात को छत्तर सिंह ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला माना और आरोप लगाया कि मायावती ने खुद की तुलना भगवान राम से की है.”

यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Rate: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी, जानिए भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों पर क्या पड़ा असर ?

इसके अलावा, शिकायतकर्ता ने मायावती के खिलाफ एसएचओ (SHO) नांगलोई और मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तीस हजारी कोर्ट में भी शिकायत दर्ज की थी. हालांकि, सीआरपीसी की धारा 196 के तहत प्रक्रियात्मक रोक के चलते अदालत ने मामले में संज्ञान लेने में मना कर दिया था. इसलिए उन्होंने मायावती के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए एलजी वीके सक्सेना से मंजूरी देने का अनुरोध किया था.

एलजी वीके सक्सेना ने क्या कहा ?

उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा है कि,  “मेरा मानना है कि मायावती के खिलाफ पहली नजर में कोई मामला नहीं बनता. इसलिए सीआरपीसी 1973 की धारा 196 के तहत अभियोजन स्वीकृति का अनुरोध खारिज किया जाता है. वीके सक्सेना ने साफ है कि बीएसपी प्रमुख मायावती के राम पर बयान पर मुकदमा चलाने का पुख्ता आधार नहीं है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

48 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

56 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago