यूटिलिटी

यूपी के किसानों पर योगी सरकार मेहरबान, सिर्फ 3 फीसदी ब्याज पर मिलेगा कर्ज

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां (PACS) इस साल किसानों को 500 करोड़ रुपये फसली कर्ज के रूप में देने जा रही हैं. खास बात यह है कि इस कर्ज पर महज 3 फीसदी का ही ब्याज देना होगा. उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य राज्य के किसानों को 500 करोड़ रुपये का यह फसली ऋण 3 प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराना है.

यह कर्ज सभी किसानों को नहीं मिलेगा

समितियों द्वारा कृषकों को दिये जाने वाले ऋण के अंतर को सरकार उनकी ब्याज दरों की छूट में अनुदान के रूप में समितियों को देगी.  सरकार का उद्देश्य है कि इस ऋण के माध्यम से किसानों को खेती में सुविधा हो और कृषि उत्पादन में वृद्धि हो. उल्लेखनीय है कि 3 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण केवल उन्हीं किसानों को दिया जाएगा जो नियमित रूप से ऋण का भुगतान करते हैं. बाकी किसानों को कर्ज लेने के लिए 7 फीसदी की दर से ब्याज देना होगा. ऐसे में समय पर कर्ज चुकाने वाले किसानों के लिए यह सरकार की तरफ से तोहफे की तरह है.

ये भी पढ़ें- “अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति बन सकती है, तो मेरी क्यों नहीं..” मायावती की टिप्पणी पर दिल्ली LG ने मुकदमा चलाने की नहीं दी मंजूरी, जाने क्या है पूरा मामला ?

इस बार यूपी सरकार ने बढ़ाया बजट

बता दें कि हर साल सरकार इस योजना के तहत किसानों को कर्ज देती है, लेकिन इस साल बजट बढ़ा दिया गया है। इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 में 300 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया था और इसमें से 261.27 करोड़ रुपये का ऋण किसानों को दिया गया. वहीं चालू वित्त वर्ष के लिए भी 300 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। ऐसे में एक अप्रैल से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष में इस बजट को बढ़ाकर 500 करोड़ रुपये करने से अधिक से अधिक किसान इस योजना का लाभ उठा सकेंगे और बेहतर तरीके से कृषि कार्यों का निष्पादन कर सकेंगे.

Dimple Yadav

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

37 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago