Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

वाइपर से पानी निकालने में जुटा स्टाफ, दिल्ली के IGI एयरपोर्ट में भारी जलभराव

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 में पानी भर गया, जिससे यात्री परेशान रहे. सुब्रतो पार्क और गुरुग्राम में जलभराव से ट्रैफिक ठप हो गया.

IGI Airport Waterlogging (Photo Credit-ANI)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR में शुक्रवार (4 सितंबर 2026) की दोपहर हुई मूसलाधार बारिश ने इस बार सबको चौका दिया. महज कुछ घंटों की झमाझम बारिश के बाद पूरी दिल्ली जलमग्न हो गई. सबसे हैरान करने वाली तस्वीर देश के सबसे व्यस्त इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट से सामने आई, जहां टर्मिनल-3 (T3) के अराइवल एरिया में पानी भर गया और यात्रियों को घुटनों तक भरे पानी के बीच से गुजरने को मजबूर होना पड़ा.

अराइवल गेट बंद

जानाकरी के अनुसार, टर्मिनल-3 पर पानी भरते ही अफरा-तफरी मच गई. जलभराव यात्रियों के बैठने की जगह तक पहुंच गया, जिसके चलते अराइवल सेक्शन को कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा. एयरपोर्ट स्टाफ वाइपर से पानी निकालने की जुगत में लगा दिखा.

एयरपोर्ट के कर्मचारियों और कई सालों से सफर कर रहे यात्रियों का कहना है कि उन्होंने IGI एयरपोर्ट पर ऐसा भयावह नजारा पहले कभी नहीं देखा. नीचे अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन होने के कारण पानी को नीचे जाने से रोकने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ी.

‘हर तरफ पानी ही पानी’

दिल्ली के सुब्रतो पार्क, नर्मदा अपार्टमेंट और आसपास के प्रमुख इलाकों में भारी जलभराव के कारण ट्रैफिक पूरी तरह थम गया. वाहन रेंग-रेंग कर चलते नजर आए और पैदल यात्रियों के लिए सड़क पार करना भी नामुमकिन हो गया.

उधर, साइबर सिटी गुरुग्राम में भी सुबह से छाए बादलों के बरसते ही निचली बस्तियों और मुख्य सड़कों पर पानी भर गया. प्रशासन की बैठकों और लंबे-चौड़े दावों के बावजूद गुरुग्राम की सड़कें एक बार फिर टापू बनी नजर आईं.

मौसम विभाग की चेतावनी

इससे पहले गुरुवार (3 सितंबर) को भी दिल्ली के पालम और आयानगर इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई थी. मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार और शनिवार के लिए दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताते हुए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

प्रशासन लगातार लोगों को जलभराव वाले रास्तों से बचने की सलाह दे रहा है, लेकिन बुनियादी व्यवस्थाओं की नाकामी ने एक बार फिर आम जनता और यात्रियों की मुसीबत बढ़ा दी है.

यह भी पढ़ें: ‘SC-ST में कम बुद्धि नहीं, बस सुविधाओं की कमी’ आरक्षण पर रांची से केंद्रीय मंत्री अठावले की दोटूक

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital