Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली-एनसीआर में बारिश और आंधी से मौसम सुहाना, 28 मई तक लू का खतरा

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को धूल भरी आंधी और बारिश से मौसम बदला. तापमान में गिरावट से राहत मिली लेकिन आईएमडी ने 28 मई तक लू की चेतावनी दी है.

Delhi NCR Weather: शनिवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम बदल गया. आसमान में काले बादल छा गए और धूल भरी आंधी चलने लगी. कुछ ही देर में बदरपुर, तुगलकाबाद और फरीदाबाद समेत कई इलाकों में तेज बारिश हुई. बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली.

तापमान का हाल

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बारिश और हवाओं की वजह से लोगों को अस्थायी राहत जरूर मिली, लेकिन कई जगहों पर धूल भरी आंधी से विजिबिलिटी प्रभावित हुई.

लू का खतरा बरकरार

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 28 मई तक लू जैसी स्थिति बनी रह सकती है. शुक्रवार को भी दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में लू चली थी. राजधानी के सफदरजंग केंद्र पर अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से ज्यादा था. न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर रहा.

वैज्ञानिकों की राय

मौसम विशेषज्ञ महेश पलावत ने बताया कि पिछले दिनों राजस्थान और थार मरुस्थल से गर्म हवाएं चल रही थीं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ा. अब हवा की दिशा बदली है, जिसके कारण हल्की गिरावट दर्ज की गई. उन्होंने कहा कि पंजाब-हरियाणा क्षेत्र में बने चक्रवाती सिस्टम की वजह से दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें-पीएम मोदी ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं, बताया ऊर्जावान नेता

आगे का अनुमान

पलावत ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में तापमान फिर बढ़ सकता है और पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हवाओं का रुख दोबारा थार मरुस्थल की ओर होने से लू की स्थिति बनने की संभावना है. यानी फिलहाल बारिश ने राहत दी है, लेकिन गर्मी और लू का दबाव अभी खत्म नहीं हुआ है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital