Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

नंदू गैंग के शार्प शूटर साहिल और विजय गहलोत को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, 7 दिन के रिमांड पर भेजा

Sharpshooters Arrest: दिल्ली पुलिस ने नंदू गैंग के शार्प शूटर साहिल और विजय गहलोत को बेंगलुरू से गिरफ्तार किया और उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया.

Sharpshooters Arrest

Sharpshooters Arrest

Sharpshooters Arrest: कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के गिरफ्तार शार्प शूटर साहिल उर्फ पोली और विजय गहलोत उर्फ कालू को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की मांग पर दोनों को 7 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. दोनों पर तिलक नगर और काकरोला में फायरिंग, पंचकूला, हरियाणा में तीन हत्याओं के मामले में वांटेड थे. दिल्ली पुलिस ने दोनों को कर्नाटक के बेंगलुरू से गिरफ्तार किया गया था. दोनों के पास से तीन मोबाइल और 2लाख रुपए कैश भी बरामद किया था.

पकड़ने के लिए कई राज्यों में छापेमारी

पुलिस के मुताबिक दोनों को गिरफ्तार करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान में छापेमारी की थी. दोनों आरोपियों पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट जबरन वसूली, मकोका और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मुकदमें दर्ज है. स्पेशल सेल ने कई महीनों से इन दोनों आरोपियों पर टेक्निकल सर्विलांस के जरिए नजर रखे हुए थी.

साहिल का जेल में हुआ नंदू गिरोह से संपर्क

साहिल को पहली बार 2018 में नजफगढ़ में डकैती के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और जेल में रहने के दौरान वह नंदू गिरोह के प्रमुख गुर्गे सचिन छिकारा के संपर्क में आया. साहिल रिहाई के बाद गिरोह के निर्देशों के तहत और भी अपराध किए, जिसमें नजफगढ़ में रोशन उर्फ छोटा की हत्या भी शामिल हैं.

पुलिस ने दी ये जानकारी

पुलिस के मुताबिक नंदू गैंग का करीबी सहयोगी गहलोत उसके सबसे भरोसेमंद गुर्गों में से एक है. विजय गहलोत दिल्ली के ककरोला थाना पुलिस का एक सक्रिय अपराधी है. कई मामलों में अदालतों द्वारा उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं. यह हत्या के मामले में शामिल रहा है.

ये भी पढ़ें: जब अमेरिका ने किया इनकार और चीन ने जताई थी ये इच्छा… पीएम मोदी ने सुनाया अपने जीवन का सबसे खास किस्सा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital