Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिल्ली पुलिस ने पकड़ा लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी को, सरहद पार से हथियारों को लाने में मुख्य भूमिका

पकड़े गए आतंकी ने एलओसी के पार से हथियार और गोला-बारूद प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

दिल्ली पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा मॉड्यूल के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है. यह आतंकी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया गया है. दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी है. पकड़े गए आतंकी ने एलओसी के पार से हथियार और गोला-बारूद प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद

आरोपी शख्स की पहचान रियाज अहमद के रूप में हुई है. उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया गया है. आरोपी रियाज़ अहमद को कानून की उचित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए जम्मू-कश्मीर के संबंधित पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है.

खास मकसद से आया था दिल्ली

पकड़ा गया शख्स रिटायर्ड फौजी है. हालांकि यह किस मकसद से देश की राजधानी में था, यह भी पता नहीं चल पाया है. फिलहाल, पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि आतंकी को लेकर पुलिस को कोई गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है.

इसे भी पढें: MP की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 7 की मौत, 100 लोग झुलसे, धमाके से सड़क किनारे बिखरे शव

मामले में जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस-नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा हाल ही में कुपवाड़ा में भंडाफोड़ किए गए आतंकी मॉड्यूल के प्रमुख साजिशकर्ताओं में से एक को गिरफ्तार किया है. उसे 4 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था. वह आतंकवादी आकाओं द्वारा एलओसी के पार से हथियार और गोला-बारूद प्राप्त करने में खुर्शीद अहमद राथर और गुलाम सरवर राथर के साथ एक साजिश रचने में शामिल था. इस संबंध में धारा 120बी आईपीसी, 7/25 इंडियन आर्म्स एक्ट, 13, 18, 20, 23, 38, 39 यूए(पी) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. आगे की जांच जारी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital