Bharat Express DD Free Dish

असाधारण साहस दिखाने वाले कांस्टेबल करतार सिंह को मिली आउट ऑफ टर्न प्रमोशन

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल करतार सिंह को बहादुरी के लिए हेड कांस्टेबल के पद पर आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिला. पुलिस आयुक्त ने उनके साहस और समर्पण की सराहना की.

दिल्ली पुलिस आयुक्त श्री सतीश गोल्चा, आईपीएस ने कांस्टेबल करतार सिंह को असाधारण बहादुरी और त्वरित कार्रवाई के लिए आउट ऑफ टर्न प्रमोशन प्रदान किया है. पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक विशेष समारोह में उन्हें हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत किया गया.

कांस्टेबल करतार सिंह ने 1 अगस्त की सुबह एशियाड विलेज, हौज़ खास के पास एक खतरनाक अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया था. रात में गश्त के दौरान उन्होंने संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को देखा. पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे. करीब 30 मिनट की पीछा करने के बाद मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपियों ने लोहे की रॉड से उन पर हमला किया. हेलमेट ने उनकी जान बचाई. आत्मरक्षा में करतार सिंह ने पहले चेतावनी दी और बाद में नियंत्रित फायरिंग कर एक आरोपी को घायल कर दिया. इसके बाद सभी तीनों आरोपी पकड़े गए.

आरोपियों की पहचान सिकंदर (घायल), दर्शन सिंह और विजेंद्र सिंह के रूप में हुई. उनके पास से चोरी के औजार और मोटरसाइकिल बरामद की गई. पूछताछ में उन्होंने इलाके में कई वारदात करने की बात कबूल की.

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने करतार सिंह की बहादुरी की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

ये भी पढ़े: ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ को अंजाम देने वाले सुरक्षाबलों को गृह मंत्री अमित शाह ने किया सम्मानित, देखें तस्वीरें

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read