Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मोहब्बत की खौफनाक वारदात! पहले क्लब फिर रेस्टोरेंट…उसके बाद जंगल में ले जाकर प्रेमी ने मारी गोली

दिल्ली की 22 वर्षीय तैयबा की हत्या उसके पति फैसल चौधरी ने कर दी. पहले क्लब और रेस्टोरेंट ले गया, फिर बागपत के जंगल में ले जाकर गोली मार दी. दिल्ली पुलिस ने फैसल को कस्टडी में ले लिया है.

delhi-taiba-murder-bagpat-jungle-faisal-choudhary-arrested

दिल्ली में एक खौफनाक वारदात समाने आई है. एक प्रेमी ने अपने प्रेमिका की गोली माकर हत्या कर दी है. दिल्ली की रहने वाली 22 साल की लड़की तैयबा उर्फ आयात की गोली मार कर हत्या कर दी गई है. तैयबा की लाश बागपत के सरूरपुर गांव के जंगल में मिली है, जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

लव मैरिज में धोखा

बता दें कि तैयबा और फैसल चौधरी ने लव मैरिज की थी. तैयबा, फैसल पर घर में रखने और परिवार से मिलवाने का दबाव बना रही थी. लेकिन फैसल पहले से शादीशुदा था, जो तैयबा नहीं जानती थी. इसी बात को फैसल छुपाना चाहता था कि उसकी पहली पत्नी को भी ये भनक ना लगे. इसके लिए उसने तैयबा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई.

जांच में बड़ा खुलासा

दिल्ली पुलिस, फैसल चौधरी को लेकर जब बागपत पहुंची, तब पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि उसने ही अपनी पत्नी की हत्या की है. पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, हत्या से ठीक पहले फैसल ने तैयबा को क्लब ले गया था, दोनों ने साथ में रेस्टोरेंट में भी खाना खाया था. इसके बाद घूमने के बहाने से फैसल ने तैयबा को कार में बैठाकर बागपत ले आया. सरूरपुर गांव के आसपास सुनसान जंगल में ले जाकर उसने तैयबा को गोली मार दी और उसका शव झाड़ियों में फेंक दिया.

ये भी पढ़ें: ‘भांग वाली मैगी’ हुई वायरल…कीमत सुन होश उड़ जाएंगे…सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

इस हत्याकांड की जानकारी बागपत पुलिस ने अपने X हैंडल पर भी जारी की है. फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने फैसल से पूछताछ कर, उसे कस्टडी में ले लिया है. पुलिस इस हत्या के पीछे फैसल की पहली शादी का एंगल भी खंगाल रही है, जिसके बाद फाइनल रिपोर्ट जारी की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital