Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली यूनिवर्सिटी की लड़कियों ने दमदार आवाज में गाया ‘Saiyaara’, वीडियो देखकर झूम उठे लोग…

DU Girls Saiyaara Viral Video: दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी कॉलेज में छात्राओं के एक ग्रुप ने फिल्म ‘सैयारा’ का सुपरहिट गाना गाकर माहौल बना दिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं.

DU Girls Saiyaara Viral Video

DU Girls Saiyaara Viral Video: सैयारा (Saiyaara) फिल्म को रिलीज़ हुए लगभग एक महीना होने वाला है, लेकिन इसकी चर्चा अब भी कम होने का नाम नहीं ले रही. फैंस के बीच इस फिल्म का क्रेज लगातार देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर भी ‘सैयारा’ के गानों (Saiyaara Song) और फैंस की दीवानगी से जुड़े वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. इसी बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के जीसस एंड मैरी कॉलेज में हाल ही में एक खास नज़ारा देखने को मिला, यहां छात्राओं के एक ग्रुप ने कैंपस के बीचों-बीच बैठकर फिल्म का सुपरहिट और ट्रेंडिंग गाना ‘सैयारा’ गाया. जैसे ही उन्होंने सुर लगाए, वहां मौजूद छात्रों ने जोरदार तालियां और हूटिंग से माहौल को और भी रंगीन बना दिया. इस पूरे पल को किसी ने कैमरे में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद यह क्लिप इंस्टाग्राम समेत कई प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई.

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @siratsaysss

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर Sirat नामक यूज़र ने शेयर किया है. कुछ डीयू के स्टूडेंट्स एकदम चिल्ल और रिलैक्स अंदाज में ‘सैयारा’ टाइटल ट्रेक को गाते हुए नजर आ रही हैं. उनकी इस लाइव परफॉर्मेंस ने न केवल कॉलेज के छात्रों को बल्कि फिल्म के फैंस का दिन भी शानदार बना दिया. दिलचस्प बात यह है कि ‘सैयारा’ की एक्ट्रेस अनीत पड्डा (Aneet Padda) भी इसी कॉलेज की एक्स-स्टूडेंट रह चुकी हैं, जिस वजह से यह पल वहां मौजूद सभी के लिए और भी खास बन गया.

इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख और पसंद कर चुके हैं. कमेंट सेक्शन में कई यूज़र्स ने अपने कॉलेज के दिनों की यादें ताज़ा कर दीं. किसी ने लिखा –’यह देखकर अनीत पड्डा को गर्व महसूस हो रहा होगा,’ तो किसी ने कहा – ‘पहले दिन का वो एहसास वापस आ गया.’ एक यूज़र ने तो यहां तक लिखा –’लगता है एक नया बैंड बनने वाला है, शानदार परफॉर्मेंस.’ वहीं किसी ने कहा –’JMC के दिनों की मीठी याद दिला दी.’

ये भी पढ़ें: Kanker में भगवान Ram और Hanuman की मूर्ति के साथ आपत्तिजनक हरकत, Video Viral

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read