देश

Weather Updates: दिल्ली में लुढ़का पारा, देश के कई राज्यों में बारिश का अनुमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

देश भर में सर्दियों का आगमन हो चुका है. वहीं देश के कई राज्यों में बारिश देखने को मिल रही है. बता दें कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बड़ा बदलाव हो रहा है. देश की राजधानी दिल्ली में तापमान में गिरावट देखने को मिली है. वहीं दिल्ली-एनसीआर वाले लोगो को सुबह और शाम के वक्त कड़ाके की सर्दी झेलनी पड़ रही है. साथ ही प्रदूषण का भी स्तर काफी बढ़ा हुआ है.

देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना

देशभर में कई जगहों पर बेमौसम बारिश देखने को मिल रही हैइससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है. अगले 24 घंटे में बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र में चक्रवात बनने की आशंका है. 2 से 4 दिसंबर तक देश में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. इसलिए आज और कल महाराष्ट्र समेत राज्य में कई जगहों पर बारिश देखने को मिलेगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटों में तेज होने की उम्मीद है. अगले 24 घंटे में बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- UP News: बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

मौसम विभाग का अनुमान है कि यह कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटों में चक्रवात में बदल जाएगा. भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इससे दक्षिणी आंध्र प्रदेश और इससे सटे उत्तरी तमिलनाडु तट पर खतरा मंडरा रहा है.

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पहाड़ी इलाकों में भी

इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पहाड़ी इलाकों में भी देखने को मिलेगा. जिससे बर्फबारी होगी और आसपास के मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने के आसार है. देश के उत्तरी हिस्से में भी बारिश हुई. चंडीगढ़ में गुरुवार सुबह से भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई है, जबकि श्रीनगर में हल्की बारिश हुई है. पुंछ में भारी बर्फबारी जारी है. बात करें देश की राजधानी दिल्ली के तापमान की तो आज यहां  न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. साथ ही दिल्ली के कई इलाकों में धुंध छाई रहने वाली है.

Dimple Yadav

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ, फिल्म संस्कृति और साहित्य के संगम का साक्षी बना प्रयाग; प्रदर्शनी में छाई ‘कवन कसूर’

प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…

11 minutes ago

अंडमान-निकोबार में 9 साल बाद फिर शुरू हुआ ‘जनता दर्शन’, उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सुनीं लोगों की समस्याएं

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…

43 minutes ago

यूपी SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग को दिए जांच के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए बड़ी संख्या…

54 minutes ago

‘हर अपमान एससी-एसटी एक्ट का अपराध नहीं’, फिरोजाबाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हटाईं धाराएं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…

2 hours ago

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

2 hours ago