Bharat Express DD Free Dish

पटियाला में DGP गौरव यादव ने किया ANTF कार्यालय का उद्घाटन, अब तक 8344 FIR और 14734 गिरफ्तारियां

पटियाला में डीजीपी गौरव यादव ने ANTF भवन का उद्घाटन किया। “युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान के तहत अब तक 8344 एफआईआर, 14,734 गिरफ्तारियां और 10.76 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई. उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की.

Punjab Police

पटियाला, पंजाब: पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने आज पटियाला पुलिस लाइंस में नवनिर्मित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) भवन का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि पंजाब सरकार द्वारा चलाया जा रहा “युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान पूरे राज्य में सख्ती से जारी है, जिसकी निगरानी और समन्वय की जिम्मेदारी ANTF को सौंपी गई है.

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आज पटियाला रेंज के लिए ANTF कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया है. इस अभियान के तहत 31 मई 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार:

  • 8344 एफआईआर दर्ज की गईं
  • 14,734 लोगों को गिरफ्तार किया गया
  • 10.76 करोड़ रुपये की ड्रग्स से जुड़ी अवैध संपत्ति जब्त की गई

उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और ANTF की संयुक्त कार्रवाई से राज्य में नशा तस्करी की जड़ें कमजोर हो रही हैं और आने वाले समय में इस अभियान को और तेज किया जाएगा.

डीजीपी ने आम जनता से अपील की कि वे नशे के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस का साथ दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें.

ये भी पढ़ें: 16 विपक्षी दलों ने PM को लिखा संयुक्त पत्र, ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष संसद सत्र की मांग तेज

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read