Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भोजशाला में श्रद्धालुओं का तांता, सूर्यास्त तक जारी रहेगा हवन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला (Bhojshala) में बसंत पंचमी पर खास माहौल है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार हिंदू पक्ष सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा कर रहा है, जबकि मुस्लिम समाज को दोपहर 1 से 3 बजे नमाज की अनुमति मिली है.

मध्य प्रदेश के धार जिले की ऐतिहासिक भोजशाला (Bhojshala) में आज बसंत पंचमी का पर्व खास माहौल में मनाया जा रहा है. सूर्योदय के साथ ही हिंदू समुदाय ने मां वाग्देवी की पूजा शुरू कर दी, जो शाम तक जारी रहेगी. वहीं, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार मुस्लिम समाज को दोपहर एक से 3 बजे के बीच जुमे की नमाज अदा करने की अनुमति दी गई है.

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

पूजा और नमाज के समय को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. इस पर सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ ने ‘हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस’ की याचिका पर सुनवाई करते हुए व्यवस्था तय की. कोर्ट ने कहा कि हिंदू पक्ष सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा कर सकता है लेकिन एक से 3 बजे का समय नमाज के लिए सुरक्षित रहेगा. प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि दोनों पक्षों के लिए अलग-अलग व्यवस्था और पास जारी किए जाएं ताकि शांति बनी रहे.

धार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

धार शहर को किसी भी अप्रिय घटना से बचाने के लिए छावनी में बदल दिया गया है. सीआरपीएफ, रैपिड एक्शन फोर्स और स्थानीय पुलिस के करीब 8 हजार जवान तैनात किए गए हैं. संवेदनशील इलाकों में एआई तकनीक वाले कैमरे और ड्रोन से निगरानी की जा रही है. श्रद्धालुओं को प्रवेश से पहले 13 से 14 स्तर की बैरिकेडिंग से गुजरना पड़ रहा है.

शोभा यात्रा और धार्मिक कार्यक्रम

भोजशाला (Bhojshala) उत्सव समिति के संरक्षक अशोक जैन ने बताया कि कोर्ट के फैसले के बाद हिंदू समाज में उत्साह है. सुबह 10 बजे उदाजी राव चौराहा से भव्य शोभा यात्रा भी निकलेगी, जो 11:30 बजे मोतीबाग चौक पहुंचेगी. यहां विशाल धर्मसभा आयोजित होगी, जिसमें विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार और स्वामी स्वदेशानंद सभा को संबोधित करेंगे.

ये भी पढ़ें-नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पीएम मोदी ने साझा की यादें

महाआरती और हवन

दोपहर करीब 12:45 बजे श्रद्धालु और अतिथि भोजशाला (Bhojshala) के गर्भगृह में प्रवेश करेंगे फिर विशेष महाआरती भी करेंगे. दिनभर वेदारंभ संस्कार और हवन का आयोजन चलता रहेगा, जिसकी पूर्णाहुति सूर्यास्त के समय की जाएगी. परिसर में भक्तों की भीड़ लगातार बनी हुई है और यज्ञशाला में आहुतियां दी जा रही हैं. प्रशासन ने पूरे आयोजन पर सख्त निगरानी रखी हुई है और हर गतिविधि पर ध्यान दिया जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital