Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Gujarat Elections: बीजेपी ने गुजरात में मुस्लिमों को टिकट न देकर सही किया या गलत? सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे

बीजेपी ने आगामी चुनाव के लिए किसी भी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया है. सी वोटर ने इस मुद्दे को लेकर एक सर्वे किया है. सर्वे में ये पूछा गया कि क्या गुजरात के लोग भाजपा के इस फैसले को ठीक मानते हैं?

Gujarat Elections

Gujarat Elections: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस लिया है. गुजरात में सत्ताधारी दल बीजेपी के अलावा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी चुनाव मैदान में हैं. भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में एक भी मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट नहीं दिया है. इसी मुद्दे को लेकर एबीपी न्यूज-सी वोटर का सर्वे सामने आया है. इस सर्वे में पूछा गया था कि भाजपा मुस्लिम चेहरों को टिकट ना देकर सही कर रही है या गलत? इसके जवाब में सर्वे के नतीजे हैरान करने वाले हैं.

एबीपी न्यूज सी-वोटर के इस सर्वे में गुजरात की 63 फीसदी जनता ने इस सवाल को सही माना है. गुजरात की 37 फीसदी जनता इसे गलत बताया है. गुजरात विधानसभा की 182 सीटों में से 53 सीटों पर मुस्लिम मतदाताओं का खासा प्रभाव है. वहीं 11 ऐसी सीटे हैं जहां 20 प्रतिशत के आसपास मुस्लिम वोटर है. वहीं इंडिया टीवी के एक सर्वे में बताया गया है कि गुजरात के मुस्लिम सबसे ज्यादा कांग्रेस पार्टी के साथ हैं. सर्वे में बताया गया है कि गुजरात के 62 प्रतिशत मुस्लिम वोटर कांग्रेस को वोट दे सकते हैं.

ओवैसी ने खेला गुजरात में दांव

वहीं एआईएमआईएम ने मुस्लिम बाहुल्य सीटों के साथ ही हिंदू मतदाताओं की आबादी वाले क्षेत्र में भी अपने उम्मीदवार उतार रही है. ओवैसी ने गुजरात विधानसभा की 182 सीटों में से 14 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है.

दो चरणों में होगा चुनाव

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Elections) के लिए दो चरणों में मतदान होंगे. चुनाव आयोग ने एक दिसंबर और पांच दिसंबर को मतदान की घोषणा की है. गुजरात में चुनाव के लिए राज्य में कुल 51,782 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे. इनमें से 1,274 का प्रबंधन महिला मतदान और सुरक्षाकर्मियों द्वारा किया जाएगा. चुनाव आयोग के मुताबिक, पहली बार 33 मतदान केंद्रों की स्थापना और प्रबंधन सबसे कम उम्र के मतदान कर्मचारी करेंगे.

ये भी पढ़ें : Jitu Patwari: ‘तिरंगा’ केक काटने पर अब विवादों में जीतू पटवारी, कमलनाथ भी मंदिर वाला केक काट घिरे थे

बता दें, गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Elections) में अगर किसी वोटर ने किसी समस्या को लेकर कोई शिकायत करता हैं, तो अगले 100 मिनट में जवाब दिया जाएगा. इसके लिए शिकायतकर्ता सी-विजिल एप पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं.

–भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital