Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

डिंपल यादव ने कहा- बीते 10 साल में भाजपा के शासनकाल में हर तरफ बर्बादी का मंजर देखने को मिला

यूपी के आजमगढ़ में एक चुनावी रैली के दौरान सपा नेता डिंपल यादव ने कहा कि आज युवा रोजगार पाने के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहा है और आर्थिक रूप से देश कमजोर हुआ है.

Dimple Yadav

डिंपल यादव

समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ शहर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सत्ताधारी भाजपा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 10 सालों में भाजपा की सरकार में देश ने सिर्फ बर्बादी का मंजर देखा है.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजमगढ़ जिले के विकास को नया आयाम देने का काम किया. उन्होंने आजमगढ़ के विकास को आगे बढ़ाने के लिए ही धर्मेंद्र यादव को यहां से प्रत्याशी बनाया है. आजमगढ़ हमेशा ही समाजवादियों का गढ़ रहा है.

संविधान को बचाने का चुनाव

उन्होंने कहा कि यह चुनाव बदलाव और संविधान को बचाने का है. इस सरकार में महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी हुई है. वहीं व्यापारियों का व्यापार चौपट हो गया है. किसान बदहाल हैं. ऐसे में आजमगढ़ की जनता से अपील है कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को इस चुनाव में जिताकर नई सरकार के गठन में अहम भूमिका निभाएं. यह नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की कर्मभूमि रही है. नेता जी सदैव आजमगढ़ को अपना दिल समझते थे.

युवा संघर्ष कर रहा है

डिंपल यादव ने कहा कि आजमगढ़ के विकास में समाजवादी पार्टी की सरकार का योगदान रहा है. आज युवा रोजगार पाने के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहा है. आर्थिक रूप से देश कमजोर हुआ है. ऐसे में तीसरी बार सरकार बनाने का सपना देख रहे भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना है. संविधान को बदलने की बात करने वाली वर्तमान सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest