Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मिशन 2024 के लिए संगठन में बदलाव की तैयारी में BJP : यूपी के इन चेहरों को राष्ट्रीय टीम में किया जा सकता है शामिल, जेपी नड्डा जल्द करेंगे ऐलान

देश में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है. सीटों के सियासी समीकरण से लेकर जातीय समीकरण को साधने की कवायदें भी जारी हैं.

सांकेतिक फोटो

देश में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है. सीटों के सियासी समीकरण से लेकर जातीय समीकरण को साधने की कवायदें भी जारी हैं. इसके साथ ही पार्टी संगठन में बदलाव कर नए लोगों को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं. इसी कड़ी में बीजेपी लगातार एक के बाद एक कार्यक्रम और संगठन में बदलाव कर 2024 को फतह करने के लिए मैदान में उतर चुकी है. बीजेपी टिफिन बैठक के जरिए जहां महा जनसंपर्क अभियान चला रही है, तो वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बदलाव के संकेत किए गए है.

जेपी नड्डा और संगठन महामंत्री बीएल संतोष दिल्ली में कर चुके हैं मंथन

उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई चेहरों को जगह दी जा सकती है. जिसका ऐलान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जल्द कर सकते हैं. सूत्रों का कहना है कि जेपी नड्डा की नई टीम की घोषणा जल्द होने वाली है. टीम की घोषणा से पहले पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महामंत्री बीएल संतोष दिल्ली में मंथन भी कर चुके हैं. माना जा रहा है कि यूपी से करीब पांच चेहरों को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.

यह भी पढ़ें- G-20 Summit : बैठक को पीएम मोदी ने VC के जरिए किया संबोधित, बोले- जी-20 का विकास एजेंडा काशी तक भी पहुंच गया

यूपी के इन चेहरों को लेकर चल रही चर्चा

हालांकि अभी भी यूपी से कई चेहरे हैं जो राष्ट्रीय कार्यकारिणी का हिस्सा हैं. जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार सिंह, मंत्री के तौर पर विनोद सोनकर, हरीश द्विवेदी, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल शामिल हैं. किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार चाहर भी राष्ट्रीय टीम का हिस्सा हैं. जिन लोगों के नाम पर मंथन किया जा रहा है, उसमें यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थ नाथ सिंह, महेंद्र सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई का नाम शामिल है. संगठन में फेरबदल को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल के साथ भी शीर्ष नेतृत्व की बैठक हो चुकी है. इसके अलावा यूपी के नए प्रभारी को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. कहा जा रहा है कि यूपी के प्रभारी की जिम्मेदारी महाराष्ट्र, गुजरात या फिर असम के किसी बड़े नेता को सौंपी जा सकती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital