Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Diwali 2024: बीजेपी के भजनपुरा मंडल अध्यक्ष भुवनेश सिंघल ने खास अंदाज में मनाई दिवाली, लोगों को चॉकलेट वितरित कर दी शुभकामनाएं

भुवनेश सिंघल ने कहा कि त्यौहारों का मतलब ही आपस में सौहार्द व अपनत्व को बढ़ाना हैं. बस इसी लक्ष्य को लेकर हमने अपनी टीम के साथ मिलकर बड़ी संख्या में लोगों को दिवाली के उपहार के रूप में चॉकलेट वितरित किया.

Diwali

लोगों को चॉकलेट वितरित करते हुए भुवनेश सिंघल.

आज पंच पर्वोत्सव दीपावली के अवसर पर भाजपा भजनपुरा मण्डल अध्यक्ष भुवनेश सिंघल ने भजनपुरा बाजार में नए अंदाज में दीपावली मनाई. उन्होंने मार्केट में आने वाले सभी लोगों को चॉकलेट वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दी व जय श्री राम के जयकारे लगवाए.

लोगों से बात करने पर प्रवीण नामक व्यक्ति ने बताया कि मैं अपने परिवार के साथ मार्केट में खरीदारी करने आया था तो यहां मैंने देखा कि भुवनेश सिंघल सभी को अपने हाथों से चॉकलेट भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दे रहे थे, उन्होंने मुझे तथा मेरे परिवार को भी चॉकलेट देकर दिवाली की बधाई दी तो दिल खुश हो गया. वहीं शकुंतला देवी ने बताया कि मैने ऐसा नजारा पहली बार देखा है कि कोई व्यक्ति आम जनमानस के साथ इस प्रकार से दीपावली मना रहा है.

मार्केट के दुकानदार ललित आनंद ने बताया कि भुवनेश सिंघल को मैं अनेकों वर्षों से ऐसे सेवा कार्य करते देख रहा हूँ, वो हर पर्व पर ऐसे ही सामूहिक रूप से पर्व को मनाते हैं और लोगों में खुशियां बांटते हैं, भुवनेश सिंघल को हमारे क्षेत्र का बच्चा, बड़े, बुजुर्ग, माताएं-बहनें सभी गिफ्ट वाले भैया के नाम से पहचानते हैं. भुवनेश सिंघल हमारे क्षेत्र के नायक के रूप में प्रसिद्ध हैं.

ज्वेलर्स सुभाष वर्मा ने बताया कि भुवनेश सिंघल कभी मंत्र सुनाओ उपहार पाओ कार्यक्रम करते हैं, कभी होली पर रंग लगाकर मिठाई खिलाते हैं और आज दिवाली पर चॉकलेट बांटकर लोगों के साथ दिवाली मना रहे हैं. अन्य लोगों ने भी कहा कि इस प्रकार से लोगों के साथ दिवाली मनाना ही वास्तविक दिवाली है, न जानें कौन दिल्ली जैसे महानगर में पैसे कमाने के लिए अपना गांव छोड़कर यहाँ अकेला रह रहा हो और ऐसे में इस प्रकार मुंह मीठा कराकर कोई दिवाली की बधाई दे तो एक अपनापन सा लगता है और अकेलापन भी दूर होता है.

वहीं भुवनेश सिंघल ने कहा कि त्यौहारों का मतलब ही आपस में सौहार्द व अपनत्व को बढ़ाना हैं. बस इसी लक्ष्य को लेकर हमने अपनी टीम के साथ मिलकर बड़ी संख्या में लोगों को दिवाली के उपहार के रूप में चॉकलेट वितरित किया व उनको दिवाली की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर भाजपा भजनपुरा मण्डल के अनेक कार्यकर्ता व सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital