Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

विश्व पर्यावरण दिवस पर DMRC के एमडी डॉ. विकास कुमार को मिला ‘सस्टेनेबिलिटी चैंपियन’ सम्मान

विश्व पर्यावरण दिवस पर मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज द्वारा दिल्ली मेट्रो के एमडी डॉ. विकास कुमार को ‘सस्टेनेबिलिटी चैंपियन’ सम्मान से नवाजा गया. यह सम्मान डीएमआरसी की हरित और स्वास्थ्यकारी परिवहन पहल को मान्यता देने के लिए दिया गया.

(प्रतीकात्मक तस्वीर: X/@OfficialDMRC)

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार को आज मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (MAMC), नई दिल्ली के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा ‘सस्टेनेबिलिटी चैंपियन’ के सम्मान से नवाजा गया. यह सम्मान विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया.

कार्यक्रम में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. पूनम नारंग और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे. यह सम्मान ‘ग्रीन एंड हेल्दी ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम्स’ विषय पर आयोजित सतत चिकित्सा शिक्षा (CME) कार्यक्रम के दौरान दिया गया.

सम्मान प्राप्त करते हुए डॉ. विकास कुमार ने कहा, “देश की अग्रणी चिकित्सा संस्थानों में से एक द्वारा यह पहचान मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. डीएमआरसी में हम सभी का यह सामूहिक प्रयास है. सतत परिवहन को बढ़ावा देना न सिर्फ पर्यावरण की जिम्मेदारी है बल्कि यह जनस्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक है.”

डीएमआरसी ने यह भी दोहराया कि वह दिल्लीवासियों को हरित, कुशल और सुगम परिवहन प्रणाली प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. डीएमआरसी का उद्देश्य न केवल प्रदूषण और ट्रैफिक जाम को कम करना है, बल्कि नागरिकों के लिए एक स्वस्थ जीवनशैली को भी बढ़ावा देना है.

ये भी पढ़ें: World Environment Day: राजस्थान के उदयपुर और फलोदी को मिला Ramsar Tag, PM मोदी ने जताई खुशी

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital