Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली में 100 करोड़ की ड्रग्स बरामद, 5 नाईजीरियाई नागरिकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 100 करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ 5 नाईजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है. 

दिल्ली पुलिस ने 100 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की है. जब्त किए गए ड्रग्स में MDMA शामिल है. वहीं दिल्ली पुलिस बड़ी कार्रवाई करते हुए इस मामले में 5 नाइजीरियाई लोगों को गिरफ्तार किया है.

एक अप्रैल को ड्रग तस्करी का पर्दाफाश

एक अप्रैल को दिल्ली पुलिस और NCB ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़े स्तर पर तिलक नगर समेतकई इलाकों में ड्रग तस्करी का पर्दाफाश किया था. इस कार्रवाई में 27 करोड़ 5 लाख रुपए की ड्रग्स जब्त की गई थी. जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तारीफ की थी.

इसे भी पढ़े- भगवान शिव के मंदिरों को लेकर क्यों लड़ रहे हैं थाईलैंड और कंबोडिया? क्या है इन मंदिरों का इतिहास?

गृह मंत्री ने की थी तारीफ

इस कार्रवाई की गृह मंत्री अमित शाह ने तारीफ की थी. तारीफ करते हुए उन्होंने कहा था कि नशा के खिलाफ हमारी कार्रवाई जारी है. जीरो टॉलरेंस के माध्यम से नार्को नेटवर्क का दिल्ली-NCR में खुलासा किया गया है. प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि जिस पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है उसमें से एक आरोपी विदेशी नागरिक है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital