Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

EaseMyTrip ने मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में रखा कदम, रोलिन्स इंटरनेशनल और पीफ्लेज होम हेल्थकेयर में खरीदेगी हिस्सेदारी

EaseMyTrip के सीईओ और सह-संस्थापक निशांत पिट्टी ने कहा, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती मांग और चिकित्सा समाधान चाहने वाले यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए यह अधिग्रहण बहुत जरूरी था.

EaseMyTrip

EaseMyTrip ने मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में रखा कदम.

ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी EaseMyTrip की पैरेंट कंपनी ईजी ट्रिप प्लानर्स ने मेडिकल टूरिज्म इंडस्ट्री के क्षेत्र में एंट्री करने का ऐलान किया है. कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 60 करोड़ रुपये में रोलिन्स इंटरनेशनल की 30 फीसदी और 30 करोड़ रुपये में पीफ्लेज होम हेल्थकेयर सेंटर की 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है.

कंपनी के सीईओ ने क्या कहा?

EaseMyTrip के सीईओ और सह-संस्थापक निशांत पिट्टी ने कहा, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती मांग और चिकित्सा समाधान चाहने वाले यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए यह अधिग्रहण बहुत जरूरी था.

बता दें कि रोलिंस इंटरनेशनल भारत में ग्लूटेन-मुक्त, लैक्टोज-मुक्त और एलर्जी-मुक्त खाद्य उत्पादों के साथ ही सप्लीमेंट्स बनाती है. वहीं टूरिज्म मेडिकल इंडस्ट्री का मूल्य 7.69 बिलियन अमेरिकी डॉलर है और 2029 तक इसके 14.31 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में लिया गया फैसला

ईवी मैनुफैक्चरिंग से जुड़ी योजना का ऐलान

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने ईवी मैनुफैक्चरिंग से जुड़ी योजना का ऐलान किया था. कंपनी के बोर्ड ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. जिसके तहत यह इलेक्ट्रिक बस बनाने के लिए पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी बनाएगी. अभी इसे मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स की मंजूरी लेनी है. पिछले महीने कंपनी के को-फाउंडर प्रशांत पिट्टी ने कहा था कि कंपनी की योजना प्रॉफिट ग्रोथ को प्रॉयोरिटी में जारी रखने की है और इसका फोकस इंटरनेशनल मार्केट और नॉन-एयर ट्रैवल सर्विसेज में अपना दबदबा बढ़ाने पर है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital